hamburger icon
A
Read in English

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स

नवरात्री में व्रत करते हुए फॉलो करें ये फास्टिंग टिप्स जो आपको फिट और एनर्जेटिक रहने में करेगीं मदद।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: October 8, 2021, 12:57 AM

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon1/10

नवरात्री डाइट टिप्स जो रखेंगी आपको फिट एंड हेल्दी

Navratri diet Tips :शारदीय नवरात्र की शुरूआत 7 अक्टूबर से हो रही है। घटस्थापना के साथ ही 9 दिनों के लिए मां दुर्गा के भक्त विभिन्न परम्पराओं के साथ इस त्योहार को आगे बढ़ाएंगे। नवरात्र के समय बहुत से भक्त 9 दिनों और 9 रातों का व्रत भी करते हैं। इस दौरान उपवास में खायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की डिशेज़ बनायी जाती हैं। मूंगफली, साबुदाना, कूट्टू का आटा, चीनी और तेल-घी के साथ तैयार की जाने वाली ये चीज़े स्वादिष्ट और पेट भरने वाली तो होती हैं लेकिन, जो लोग वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं या अपना वजन बढ़ने से रोकना चाहते हैं उनके लिए थोड़ा सावधान रहना आवश्यक है।

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon2/10

नवरात्र में वजन बढ़ने से रोकने के उपाय

क्योंकि, इस तरह की हाई-कैलोरी और हाई-फैट फूड्स खाने से वजन बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि व्रत रखते हुए वजन को बढ़ने से कैसे रोका जाए। तो आपके काम आ सकती हैं ये फास्टिंग टिप्स जो आपको फिट और एनर्जेटिक रहने में भी मदद करेगीं।  Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon3/10

पोर्शन कंट्रोल का रखें

ख्याल अगर दिनभर में केवल एक बार ही भोजन करते हैं तो इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आप बहुत अधिक मात्रा में खाना ना खाएं। दिनभर की एनर्जी के लिए लोग बहुत अधिक मात्रा और हेवी मील खाते हैं। लेकिन, ऐसा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं। हाई-कैलोरी डाइट लेने से आपका वजन बहुत तेज़ी से बढ़ सकता है। इसीलिए, एक बार भी भोजन करते समय सीमित मात्रा में भोजन करें। (Do not overeat)

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon5/10

संतुलित डाइट लें

व्रत-उपवास के दौरान कूट्टू के आटे की पूरियां, साबुदाने की टिक्की और आलू फ्राइज जैसे तली हुई डिशेज़ खायी जाती हैं। इनमें मौजूद फैट्स और कैलोरी कोलेस्ट्रॉल लेवल और वजन बढाते हैं।इसकी बजाय कम तेल-घी में बने भोजन का सेवन करें। पूरी की बजाय कूट्टू और राजगीरा के आटे से बना डोसा खा सकते हैं।

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon6/10

फाइबर रिच फूड खाएं

व्रत के दौरान फलाहार को विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि, फलों के सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इसीलिए व्रतियों की डाइट में फाइबर से भरपूर फलों का समावेश होना चाहिए। सेब (raw apples) और अमरूद (Guava) जैसे फलों का सेवन नवरात्रि के दौरान किया जा सकता है। इसी तरह लौकी का हलवा (Lauki ka halwa) या रायता और ककड़ी (cucumber), कद्दू से बने व्यंजन (pumpkin) भी उपवास के दौरान खाए जा सकते हैं। इन सभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कॉन्स्टिपेशन से बचाने का काम करता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रखता है। (importance of fiber-rich foods during fast) Also Read - बच्चेदानी की सफाई के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर से समझें क्या हैं इसे कराने के रिस्क

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon7/10

दूध का सेवन करें हर रोज़

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन और कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है दूध और दूध से बनने वाले अन्य खाद्य पदार्थ। व्रत में दूध का सेवन किया जा सकता है। इसीलिए, व्रत के दौरान अपनी डाइट में दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स को शामिल करें। दूध से बनी खीर, मिठाइयां और रबड़ी के अलावा घर का बना सफेद मक्खन (अनसॉल्टेड) और मलाई का भी सेवन कर सकते हैं। इसी तरह दही से बना रायता, लस्सी और श्रीखंड का भी सेवन कूट्टू के आटे की पूरियों के साथ किया जा सकता है। इन सबके सेवन से आपको शक्ति मिलेगी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होगी।

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon9/10

एक्सरसाइज करें

वेट लॉस के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी आवश्यक है। नवरात्रि में चूंकि व्रत करते हुए लोग बहुत कठिन एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे में मॉर्निग वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है। रोज़ाना 10-20 मिनट की लाइट एक्सरसाइज करें।

Navratri Diet Tips: नवरात्र 2021 में व्रत-उपवास के साथ यूं करें वेट लॉस, फॉलो करें ये टिप्स photo icon10/10

आराम करें

अच्छी डाइट और हाइड्रेशन के अलावा व्रत-उपवास के समय हेल्दी महसूस करने के लिए पर्याप्त नींद भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जैसा कि पूजा-पाठ के लिए लोग सुबह जल्दी उठते हैं ऐसे में रात में जल्दी सोएं ताकि आप सुबह फ्रेश और पूरे दिन फुर्तिला महसूस करें। दिन में भी कुछ समय आराम ज़रूर करें।  Also Read - मानसून में छोटे बच्चों में दिखे ये 5 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण