खून साफ करने वाले फूड्स
शरीर में जमा टॉक्सिन का असर सीधा हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। शरीर में टॉक्सिन जमा होने का मतलब है कि हमारे खून में गंदगी जमा होने लगी है। जिसके पीछे कारण की बात करें तो जब हमारी किडनी खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है तो इसमें यूरिक एसिड जैसे कई हानिकारक तत्व जमा होने लगते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हमारे खून को साफ करने का काम करते हैं।