Seafood
मॉनसून में बीमारियों से बचने का एक आसान तरीका है अपनी डायट पर ध्यान देना। डॉ. स्वाती दवे बता रही हैं खाने-पीने की उन चीज़ों के बारे में जिन्हें मॉनसून के मौसम में खाने से बचना चाहिए।
मॉनसून में बीमारियों से बचने का एक आसान तरीका है अपनी डायट पर ध्यान देना। डॉ. स्वाती दवे बता रही हैं खाने-पीने की उन चीज़ों के बारे में जिन्हें मॉनसून के मौसम में खाने से बचना चाहिए।
तली हुई चीजें-बारिश में चाय-पकौड़े खाना हम सबको पसंद आता है लेकिन ऐसा खाना खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
हरी सब्ज़ियां- कई लोग बरसात में हरी-पत्तेदार सब्जियां खाने से बचते हैं। यह काफी हद तक सही भी होता है, क्योंकि इस मौसम में पालक, बंदगोभी, और फूलगोभी में धूल, मिट्टी और कीचड़ भरा हुआ रहता है जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है और इन्हें खाने से कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है।
आम- बरसात के मौसम में भी आम की कई वेरायटी मिलती हैं। लेकिन बरसात में ज़्यादा रसीले और बहुत मीठे फल खाने से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
तरबूज और खरबूज- ये दोनों फल काफी जल्दी ख़राब होतें और इनसे फूड पॉयजनिंग होने का भी खतरा रहता है।
डेयरी उत्पाद- दूध और दूध से बनी चीजों में चीज़ खाने से बचें, हां दही और छाछ या मट्ठा पी सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा भी ज़्यादा होती है और इनके प्रोबायोटिक इन्हें पचने में आसान बनाते हैं।