दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना

आयुर्वेद के मुताबिक, बरसों से लोग दूध को एक सेहतमंद और संपूर्ण पेय के रूप में मानते आ रहे हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को मजबूती प्रदान करता है। डॉक्टर भी छोटे बच्चों से लेकर बुढ़ापे में दूध के सेवन की सलाह देते हैं ताकि शरीर स्‍वस्‍थ रहें और आप बीमारियों से बचे रहें। इसलिए सभी को नियमित रूप से दूध पीने की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: October 20, 2020, 4:31 PM

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon1/6

Milk

आयुर्वेद के मुताबिक, बरसों से लोग दूध को एक सेहतमंद और संपूर्ण पेय के रूप में मानते आ रहे हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को मजबूती प्रदान करता है। डॉक्टर भी छोटे बच्चों से लेकर बुढ़ापे में दूध के सेवन की सलाह देते हैं ताकि शरीर स्‍वस्‍थ रहें और आप बीमारियों से बचे रहें। इसलिए सभी को नियमित रूप से दूध पीने की सलाह दी जाती है। हमेशा से हमें ये बताया जाता है कि दूध से बनी दूसरी चीजें भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। लेकिन अगर आप दूध के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं या फिर दूध में मिलाकर इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे दूध की शक्ति दोगुना हो जाती है। इस लेख में हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दूध में मिलाकर पीने से इसकी पौष्टिकता दोगुना हो जाती है। तो आइए जानते हैं दूध में किन चीजों को मिलाकर पीने से मिलता है अधिकतम लाभ।

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon2/6

Munakka

दूध और मुनक्का: शरीर में ग्लूकोज और विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए मुनक्‍का और दूध का सेवन करना चाहिए। दूध और मुनक्के के सेवन से खूनी बवासीर, गले व यूरीन में जलन, आंखों में जलन व रेडनेस, दिमागी कमजोरी, बुखार व कब्ज में फायदा मिलता है।  Also Read - मच्छर काटने से भी इबोला है? क्या ये वायरस हवा में फैलता है? ये हैं इबोला से जुड़े 10 सबसे बड़े मिथ

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon3/6

Honey

शहद के साथ दूध: दूध में शहद मिलाकर पीने से भी आपको दोगुना फायदा मिलता है। दूध और शहद दोनों ही विटामिन ए, बी व डी और कैल्शियम के समृद्ध स्त्रोत हैं, जो कि एंटी-एलर्जिक, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होते हैं। इस पेय को पीने से रक्त को साफ करने में मदद मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी दुरुस्त होती है।

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon4/6

Haldiwaladoodh

हल्दी-दूध: सभी जानते हैं कि बरसों से हल्‍दी का प्रयोग औषधि के रूप में भी होता आ रहा है और अगर इसे दूध में मिलाया जाए तो ये आपके शरीर से दर्द को दूर करने में मदद करती है। ये पेय सामान्‍य और खतरनाक बीमारियों को भी दूर करने में मदद कर सकता है। दरअसल हल्दी में विटामिन-ए, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण भी होते हैं, जो चोट, घाव और मांसपेशियों में ऐंठन को दूर करते हैं। इस पेय को प्राकृतिक पेन किलर के रूप में भी जाना जाता है। इस पेय को जुकाम, कफ के साथ खांसी, गले में एलर्जी, चोट में दर्द या सूजन, खुजली, दिल की समस्‍याएं, फेफड़े की बीमारियां, त्वचा की समस्‍याएं, यूरिन और लिवर संबंधी समस्‍याएं भी दूर होती हैं। Also Read - पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ते दाम: क्यों बढ़ रहा है आम आदमी का मानसिक दबाव

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon5/6

Banana

केला और दूध: अगर आप अपने पतले-दुबले शरीर को फुलाना चाहते हैं तो फिर आपको दूध और केले का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि ये पेय वजन बढ़ाने का काम करता है। ये पेय न सिर्फ वजन बढ़ाने का काम करता है बल्कि आपको बीमारी के बाद होने वाली कमजोरी व थकान को दूर करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं दूध और केला शरीर को एनर्जी भी देता है। दूध और केला हड्डियों व मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। हालांकि जिन लोगों को कब्ज, अधिक कॉलेस्ट्रॉल और कफ की समस्या है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

दूध की शक्ति को 2 गुना बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, जानें दूध को पौष्टिक बनाने के लिए क्या-क्या मिलाएं ताकि बढ़े स्टैमिना photo icon6/6

Badamdoodh

बादाम दूध: बादाम को सात्विक आहार माना जाता है वहीं दूध में बादाम डालकर पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की आपूर्ति दोगुनी हो जाती है। बादाम प्रोटीन, फाइबर व मिनरल्स की पूर्ति करता है। अगर आप बुखार व पीलिया के बाद कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो ये पेय आपकी मांसपेशियां को मजबूत बनाने में मदद करेगा। इसके साथ यह आपकी स्मरण शक्ति को बेहतर बनाता है और आंतों, आंखों, पेट व गले में जलन और सूखी खांसी में भी फायदा पहुंचाता है।  Also Read - Essel Group 100 years: जब-जब भारत पर आया मेडिकल संकट, ऐसे दिया देश का साथ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source