Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे

Mishri milk benefits: दूध को यूं ही सादा पी जाते हैं, तो मिश्री मिलाकर पीजिए। जी हां, मिश्री वाला दूध पीने के कई फायदे सेहत को होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: March 16, 2021, 4:37 PM

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon1/7

मिश्री वाला दूध पीने के सेहत लाभ

Mishri with Milk Benefits in Hindi: मिश्री (Mishri in Hindi) का सेवन आपने क्या कभी दूध में मिलाकर किया है? यदि नहीं किया तो जरूर करें। दूध में चीनी की जगह मिश्री मिलाकर पीने से अधिक फायदा पहुंचाता है। मिश्री को रॉक शुगर (rock sugar) और रॉक कैंडी (Rock candy or Mishri) भी कहते हैं। यह चीनी का ही अनरिफाइंड रूप होता है। आमतौर पर मिश्रा का सेवन रेस्तरां में माउथ-फ्रेशनर या फिर पूजा में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के रूप में ही करते हैं, लेकिन आप इसका सेवन हर दिन भी कर सकते हैं। खासकर, दूध के साथ मिश्री मिलाकर (Sugar Candy Milk Benefits) पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (Health Benefits of Mishri Milk in Hindi) होता है। मिश्री में मौजूद खास तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। मिश्री शरीर में हिमोग्लोबीन भी बढ़ाती है। वहीं, दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दातों को मजबूती देता है। आइए जानते हैं मिश्री को दूध में मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे (Mishri with Milk Benefits in Hindi) होते हैं....

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon2/7

मिश्री और दूध में मौजूद पोषक तत्व

रॉक कैंडी (Rock Candy) या मिश्री (Sugar Candy), जिसे रॉक शुगर या क्रिस्टल शुगर (Crystal sugar) भी कहते हैं, एक प्रकार का कन्फेक्शन है, जो अपेक्षाकृत बड़े-बड़े चीनी के क्रिस्टल (Sugar Crystals) से बना होता है। मिश्री रिफाइन चीनी से कम मीठी होती है, ऐसे में लोग इसे यूं भी खा लेते हैं। जहां तक मिश्री में मौजूद पोषक तत्वों की बात है, तो इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी 12, आयरन आदि होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मिनरल्स, ऊर्जा, विटामिन डी आदि अधिक मात्रा में होते हैं।  Also Read - बीड़ी और सिगरेट हेल्थ के लिए दोनों में से क्या ज्यादा हानिकारक है?

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon3/7

खांसी-जुकाम दूर करे मिश्री वाला दूध

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा लोग खांसी-जुकाम, गले में खराश, वायरल फीवर से परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करने की बजाय दूध में मिश्री मिलाकर पिएं। यह हेल्दी ड्रिंक शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon4/7

मिश्री-दूध आंखों को रखे स्वस्थ

चाहते हैं कि आपकी आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहें, दृष्टि दोष ना हो, तो आप हर दिन एक गिलास मिश्री वाला दूध का सेवन (Benefits Of Drinking Sugar Candy Milk) करें। हल्के गर्म दूध में एक या आधा चम्मच मिश्री डालें। इसे मिलाकर सेवन करने से आंखों की कई समस्याओं से बचे (Mishri milk keeps eyes healthy) रहेंगे। वैसे भी आप कोरोनावायरस महामारी में इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, ऐसे में स्क्रीन टाइम भी काफी बढ़ गया होगा। बेहतर होगा कि काम शुरू करने से पहले एक गिलास मिश्री वाला दूध पीकर बैठें। Also Read - Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी Aaradhya को फोन व सोशल मीडिया से दूर कैसे रखा, पेरेंटिंग के ये 3 तरीके आप भी सीखें

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon5/7

मिश्री-दूध पेट को रखे स्वस्थ

पाचन तंत्र हमेशा गड़बड़ रहता है, तो मिश्री वाला दूध (Mishri with Milk cures Digestive System problem) पिएं। एक गिलास गर्म दूध में अपनी इच्छानुसार मिश्री डालें। इससे पाचन सिस्टम स्वस्थ रहता है। पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच, पेट में दर्द, ऐंठन जैसी समस्याएं (benefits of milk with mishri) दूर रहती हैं।

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon6/7

मिश्री-दूध बढ़ाए याददाश्त क्षमता

मिश्री में मस्तिष्क की शक्ति और क्षमता बढ़ाने के गुण भी मौजूद होते हैं। यदि आप रात में सोने से पहले एक गिलास मिश्री वाला दूध पीकर (Mishri with Milk Benefits in Hindi) सोएं, तो ब्रेन पावर, दिमाग की याद्दाश्त क्षमता (Mishri with milk increase brain power) बढ़ती है। इसे पीकर तनाव, मानसिक थकान सभी दूर होते हैं। बच्चों को भी आप मिश्री वाला दूध जरूर पिलाएं।  Also Read - डायरिया के खिलाफ बड़ी जीत, भारत में दस्त के कारण होने वाली मौत के मामलों में भारी गिरावट

Mishri Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं मिश्री सेहत को होंगे कई जबरदस्त फायदे photo icon7/7

मिश्री वाला दूध पिएं वजन होगा कम

यदि आपका वजन बहुत अधिक है, तो कुछ दिनों के लिए नियमित रूप से दूध में मिश्री मिलाकर पिएं। इससे वजन कम करने (Mishri with milk for weight loss) में आसानी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source