hamburger icon
A
Read in English

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे

मिश्री में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए आवश्यक हैं। यह एक एनर्जी बूस्टर होने के साथ ही खांसी और बलगम की समस्या को भी दूर करती है। जानें, मिश्री खाने के फायदों के बारे में (Mishri Benefits in Hindi) यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: February 10, 2021, 9:37 PM

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे photo icon1/5

Mishri Health Benefits In Hindi

मिश्री (Mishri in Hindi) का इस्तेमाल ज्यादातर पूजा-पाठ के दौरान प्रसाद में लोग करते हैं। आपको होटल या रेस्तरां में भी खाना खाने के बाद सौंफ के साथ मिश्री बतौर माउथ-फ्रेशनर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से सेहत पर कई लाभ (Health Benefits of Mishri in Hindi) होते हैं? यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ ही हिमोग्लोबीन भी बढ़ाने का काम करती है। मिश्री को रॉक शुगर (rock sugar) और रॉक कैंडी (Rock candy or Mishri) के रूप में भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी लंबे वर्षों से किया जा रहा है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और यह एक एनर्जी बूस्टर होने के साथ ही खांसी और बलगम की समस्या को भी दूर करती है। जाने मिश्री खाने के फायदों के बारे में (Mishri Benefits in Hindi) यहां....

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे photo icon2/5

Mishri-cures-cough Cold Sore Throat In Hindi

बलगम वाली खांसी से दिलाए छुटकारा मिश्री: गीली खांसी (Cough) में कफ बनती है, वहीं सूखी खांसी में कफ नहीं बनती। मिश्री मुख्य रूप से गीली खांसी (बलगम) वाले लोगों को राहत दिलाने में मदद करती है। एक अध्ययन के अनुसार, गीली खांसी होने पर कफ खांसी का कारण बनती है। ऐसे में मिश्री के सेवन से खांसी से राहत मिल सकती है। मिश्री (Rock candy benefits in hindi) में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बलगम दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह आपके गले को आराम भी देगी। खांसी होने पर मिश्री को मुंह में रखकर चूसें। इससे गले में खराश (Sore throat problem) भी ठीक होगा। मिश्री और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। रात में सोने से पहले इस चूर्ण को खाएं। पानी ना पिएं।  Also Read - बारिश में घर के अंदर कपड़े सुखाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक? बढ़ सकती हैं एलर्जी और सांस की समस्याएं

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे photo icon3/5

MIshri Or Rock Sugar Eating Benefits In Pregnancy

प्रेग्नेंसी में मिश्री खाने से पाचन क्रिया होती है मजबूत: चीनी की तुलना में मिश्री (rock sugar) अधिक स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को मिश्री खाने से कई लाभ (pregnancy me mishri khane ke fayde) होते हैं। इससे पाचन क्रिया मजबूत रहती है। मिश्री एक अच्छा माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है। गर्भावस्था के दौरान नारियल या सौंफ के साथ मिश्री मिलाकर खा सकती हैं। प्रेग्नेंसी में चीनी की बजाय मिश्री में बना नारियल का लड्डू खाने से भी लाभ (Mishri Benefits In Pregnancy) होता है। नारियल लड्डू आपके साथ ही शिशु के लिए भी एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ होगा।

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे photo icon4/5

Mishri For Bad-breath In Hindi

मुंह की बदबू दूर करे मिश्री: मिश्री का सेवन खाना खाने के बाद सौंफ के साथ करने से सांसों की बदबू (Bad breath) जैसी परेशानी से छुटकारा मिलता है साथ ही मिश्री में मौजूद पाचनकारी गुण पाचन को सुधारते हैं इसलिए यह पाचन के लिए भी लाभकारी होती है।  Also Read - रोज सुबह का नाश्ता छोड़ने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

Mishri Benefits: बलगम वाली खांसी, गले में खराश दूर करे मिश्री, जानिए मिश्री खाने के अन्य फायदे photo icon5/5

Mishri Increases Hemoglobin Level In Hindi

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए मिश्री: शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कम होने से आपको चक्कर आने, खून की कमी, त्वचा का पीला पड़ जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिश्री हर दिन आधा चम्मच खाने से आप शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।