नारियल पानी पीने के कुछ घंटों बाद मृत्यु
गर्मियों में ताजगी और इंस्टैंट एनर्जी के लिए सबसे पहले जिस चीज का ख्याल आता है वह है नारियल का पानी। ताजा नारियल पानी पीते ही शरीर को ताजगी और एनर्जी मिलती है। लेकिन, यह पौष्टिक और नरिशिंग माना जाने वाला नारियल पानी डेनमार्क में एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया है। जी हां, डेनमार्क में रहने वाले एक 69 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु नारियल पानी पीने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, नारियल पानी कुछ दिनों तक फ्रिज के बाहर ही रखा था और इस नारियल का पानी पीने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत बिगड़ गयी।
