मखानों का सेवन करना शरीर के लिए क्यों लाभकारी है?
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मखानों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। साथ ही, मखानों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन तंत्र को सही और वजन कम करने में काफी सहायक होते हैं। क्योंकि मखानों में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इन्हें हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। नियमित मखानों का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम किया जा सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि मखानों का सेवन करने से शरीर को कौन से 5 फायदे मिलते है -