
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं, क्या ना खाएं
''महाशिवरात्रि 2022'' इस बार 1 मार्च (Mahashivratri 2022) को है। इस दिन भगवान शंकर की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, उन्हें फल, चाय, दूध आदि का सेवन करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन कई और व्यंजन भी लोग बनाते और खाते हैं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, ताकि शरीर में ऊर्जा का स्तर कम ना हो और भक्त खुशी-खुशी पूरे तन-मन से भोलेनाथ की आराधना कर सकें। शिवरात्रि का व्रत कोई भी रख सकता है। यदि आप भी रखने वाले हैं शिवरात्रि का व्रत तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। दिन के समय मौसम अब गर्म हो गया है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए जूस और फलों का सेवन जरूरी है। आप महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022 diet in hindi) में फलाहार कर रहे हैं, तो कुछ फलों का सेवन करके आप सारा दिन एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं।