गरबा-डांडिया करने वाले एनर्जी के लिए खाएं ये फूड्स
Foods to eat for energy during Navratri:नवरात्री का त्योहार जल्द ही शुरू होने वाला है। 9 दिनों और 9 रातों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग 9 दिनों तक व्रत करते हैं। साथ ही साथ हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। ऐसे में लोग पूजा-पाठ, आरती, माता के श्रृंगार के साथ-साथ गरबा और डांडिया जैसे पारम्परिक नृत्य करके भी इस त्योहार का आनंद लेते हैं। इन सबके बीच लोगों को पोषण और एनर्जी की जरूरत होती है। नवरात्री की भागदौड़ के बीच लोगो को थकान और कमजोरी महसूस ना हो इसके लिए महत्वपूर्ण है कि लोग ऐसे फू़ड्स का सेवन इन दिनों करें जो उन्हें नरिशमेंट के साथ-साथ दिनभर के कामों के लिए पर्याप्त शक्ति भी दे। इस गैलरी में आप पढ़ सकेंगे कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो नवरात्री जैसे जोश और उमंग भरे त्योहार में थकान और सुस्ती को आपके आसपास भी ना आने देगे। (Food For Instant Energy)
