hamburger icon
A
Read in English

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां

अगर आप भी इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने जा रहे हैं तो पूरे दिन हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करने के लिए इन डायट टिप्स को फॉलो करें। (Krishna Janmashatmi Diet Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 29, 2021, 10:41 PM

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon1/7

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

Krishna Janmashatmi Diet Tips: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और उनके बालरूप की लीलाओं को समर्पित त्योहार जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी जन्माष्टमी के त्योहार की तैयारियां देशभर में शुरु हो गयी हैं। सोमवार 30 अगस्त को व्रत रखने का मुहुर्त है और 30-31 अगस्त की मध्यरात्रि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अगर आप भी इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने जा रहे हैं तो पूरे दिन हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करने के लिए इन डायट टिप्स को फॉलो करें। (Krishna Janmashatmi Diet Tips In Hindi)

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon2/7

सूखे मेवे

एनर्जी और पोषण पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। व्रत के दौरान ड्राईफ्रूट्स खाना एक स्मार्ट तरीका है खुद को एनर्जेटिक रखने की। ऐसे में आप व्रत वाले दिन मुट्ठीभर भिगोए हुए ड्राईफ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश, अंजीर और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। (What to eat in the morning on the days of fasting)  Also Read - 40 की उम्र में हर महिला को पता होनी चाहिए मेनोपॉज से जुड़ी ये बातें

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon3/7

सीज़नल फ्रूट्स

फलों का सेवन व्रत में ज़्यादातर लोग करते हैं। मौसम के अनुसार आपके क्षेत्र में उपलब्ध होनेवाले फलों का सेवन व्रत के दौरान कर सकते हैं। खासकर, केला, सेब और पपीता जैसे फल जो हर मौसम में उपलब्ध होते हों और तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं उनका सेवन दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon4/7

दही

श्रीकृष्ण को प्रसाद में चढ़ने वाली दही आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। व्रत के दौरान दही का सेवन करें। इससे, एनर्जी मिलेगी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होगीं जिससे व्रत करनेवाला व्यक्ति अधिक हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करेगा।  Also Read - किडनी स्टोन में केला खाना चाहिए या नहीं?  जानें रिसर्च और डॉक्टरों की राय

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon5/7

साबुदाने की खीर

दूध, शक्कर, ड्राईफ्रूट्स और एनर्जी से भरपूर साबुदाने से बनी खीर पेट भरती है और इससे शरीर को आवश्यक पोषण भी प्राप्त होता है।

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon6/7

व्रत में इनका सेवन हो सकता है नुकसानदायक

बहुत से लोग व्रत के दौरान आलू,शकरकंद के पकौड़े, साबुदाने की टिक्कियां या कूट्टू के आटे की पूरियां खाते हैं। लेकिन, इस तरह की चीज़ों को पचाने में दिक्कतें आ सकती हैं। जिससे, अपच, एसिडिटी या हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्रत के दौरान इन समस्याओं से बचने के लिए आप तली-भुनी या हाई-फैट फूड्स का सेवन करने से बचें।  Also Read - सिर्फ अकेला मोटापा इन 8 जानलेवा बीमारियों का खतरा बन सकता है

Krishna Janmashatmi Diet Tips: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, पढ़ें यहां photo icon7/7

यह है व्रत तोड़ने का हेल्दी तरीका

व्रत तोड़ने या उपवास खत्म करने के लिए बहुत हेवी या तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें। पहले, नींबू-पानी, शर्बत, दही या गुड़ जैसी हल्की और एनर्जी देने वाली चीज़ों का सेवन करें। फिर, 30-45 मिनट बाद कुछ खाएं।