hamburger icon
A
Read in English

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन

बदलते मौसम में कुछ चीजों से राहत मिलती है, तो कुछ नई तरह की समस्यााएं भी खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका खानपान ऐसा हो जो बदलते मौसम में भी आपको सुरक्षात्मसक कवर दे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : April 6, 2019, 4:29 PM

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon1/7

Curd-beauty

बदलते मौसम में कुछ चीजों से राहत मिलती है, तो कुछ नई तरह की समस्यााएं भी खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका खानपान ऐसा हो जो बदलते मौसम में भी आपको सुरक्षात्मसक कवर दे। ऐसा ही सुरक्षात्मूक कवर है दही। इसके सेवन से सेहत को ही नहीं सौंदर्य को भी काफी लाभ होता है। आइए जानते हैं कि बदलते मौसम में आखिर क्यों दही जरूर खाना चाहिए।

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon2/7

Curd-immunity

पोषण का खजाना है दही – स्वाफद बढ़ाने के लिए लगभगर हर घर में दही का सेवन होता है। पर क्याज आप जानते हैं कि दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है।  Also Read - क्या आपका पार्टनर मैन्यूपुलेटिव है और विक्टिम कार्ड खेलता है? एक्सपर्ट से जानें ऐसा होने पर क्या करें

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon3/7

Healthy-bones

हड्डियों के लिए फायदेमंद - दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon4/7

Curd

पाचन रखता है दुरुस्तक - दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है। दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है। दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। Also Read - 6 सालों तक एलोपैथी के इलाज से भी मां नहीं बन पाई श्रद्धा, फिर आयुर्वेद की मदद से दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon5/7

Curd-in-summer

बदलते मौसम में - लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए। मौसम में बदलावा और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon6/7

Glowing-skin-curd

सौंदर्य के लिए - चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है। त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है। Also Read - रात में ज्यादा पसीना आना किन स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है?

जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन photo icon7/7

Happy-stomach

शांत होती है पेट की गर्मी - गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ का ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही का रोजाना सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लडने की क्षमता बढती है। मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।