नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें

नारियल पानी और नारियल के दूध के अंतर को आपको समझने की जरूरत है। जानें, नारियल पानी और नारियल के दूध में होने वाले फर्क के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 23, 2019, 4:41 PM

नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें photo icon1/5

Coconut Water And Its Milk Benefits 1

जब बात स्वस्थ खाने की आती है तो लोग भूल जाते हैं कि उनके लिए क्या फायदेमंद हो सकता है। सिर्फ पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ ही आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नहीं होते हैं बल्कि कई ऐसे भी पेय पदार्थ होते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के लिए बेहतर विकल्प होते हैं। नारियल पानी और नारियल का दूध आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। लेकिन नारियल पानी और नारियल के दूध के अंतर को आपको समझने की जरूरत है। आइए नारियल पानी और नारियल के दूध में होने वाले फर्क के बारे में जानते हैं।

नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें photo icon2/5

Coconut Water And Its Milk Benefits 2

नारियल पानी: नारियल का पानी हरे नारियल से प्राप्त किया जाता है। इसका सेवन नारियल से प्रत्यक्ष रुप से किया जाता है। नियमित पानी की तुलना में इसका स्वाद अलग होता है। यह आमतौर पर मीठा होता है। Also Read - गंदे पानी में 10 मिनट चलना भी स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है?

नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें photo icon3/5

Coconut Water And Its Milk Benefits 3

नारियल पानी के फायदे: नारियल का पानी वास्तव में ताज़ा होता है और यह आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। इसमें 94% पानी होता है और साथ ही वसा भी बहुत कम मात्रा में होती है। यही है जो नारियल के दूध से नारियल पानी को अलग बनाता है। यह मैग्नीशियम, मैग्नीज और पोटेशियम जैसे विटामिन और मिनरल का एक समृद्ध स्रोत होता है। नारियल पानी में अन्य पेय पदार्थों के मुकाबले कम कैलोरी होती है।

नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें photo icon4/5

Coconut Water And Its Milk Benefits 4

नारियल का दूध: नारियल का दूध और नारियल का पानी को अलग करने वाली पहली चीज उनकी उपस्थिति होती है। नारियल का दूध मोटा होता है। नारियल का दूध परिपक्व नारियल का उपयोग करके तैयार किया जाता है। सबसे पहले व्हाईट फ्लेश और नारियल के सफेद हिस्से को कस लें। फिर इसे गर्म पानी में डालकर छोड़ दें। नारियल के क्रीम को हटा लें। बाकी तरल पदार्थ को एक हल्के कपड़े के मदद से छान लें। अगर आप अधिक पतला तरल चाहते हैं तो एक से अधिक बार छानें। Also Read - गट हेल्थ बिगड़ी तो नींद भी होगी खराब, नई रिसर्च का दावा

नारियल पानी और नारियल का दूध एक-दूसरे से कैसे है अलग, जानें photo icon5/5

Coconut Water And Its Milk Benefits 5

नारियल के दूध के फायदे: नारियल के दूध में गुड फैट होता है जिसे लौरिक एसिड के नाम से जाना जाता है। लौरिक एसिड एक मिडियम चेन फैटी एसिड है जो पूरे दिन आपको ऊर्जावान रखने में मदद करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नारियल का दूध कैलोरी में समृद्ध होता है, इसलिए बेहतर है कि आप इसका सेवन कम करें। एक अध्ययन के मुताबिक नारियल का दूध एमसीटी (मिडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स) में समृद्ध होता है जो आपके फैट को बर्न करने में आपकी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source