टीनएजर लड़कियों को पीरियड्स में होती हैं अलग दर्द
Foods that relieves periods pain: पीरियड्स के दौरान कुछ लड़कियों और महिलाओं को बहुत अधिक तकलीफ होती है। विशेषकर टीनएजर लड़कियां जिनके पीरियड्स शुरू होते हैं उन्हें शुरूआत में दर्द, क्रैम्प्स, थकान, कमजोरी, चक्कर आने जैसी परेशानियां बहुत अधिक होती हैं। कुछ लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी गम्भीर समस्याएं जैसे माइग्रेन और मूड स्विंग्स भी बहुत अधिक होते हैं। तो कुछ लड़कियों को शुरूआत दिनों में बुखार होने और उल्टी जैसी समस्याएं भी होती हैं।