गुड़ खाने के सेहत लाभ
Types of Jaggery & Health Benefits in Hindi: गुड़ का सेवन चीनी से भी अधिक हेल्दी होता है। गुड़ (Jaggery in hindi) एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जिससे आप कई चीजें बना सकते हैं। चीनी का बहुत ही कॉमन विकल्प है गुड़। गुड़ की चाय, गुड़ की खीर, कैंडीज, सीरप, डेजर्ट्स, गुड़ वाला दूध, गुड़ का पानी, गुड़ से बनी मिठाई, एल्कोहल जैसे रम आदि ढेरों चीज इससे तैयार की जाती हैं। आमतौर पर गन्न के रस (Sugarcane Juice) से गुड़ तैयार किया जाता है, लेकिन गुड़ की कई किस्में (Typses of Gud) होती हैं। गुड़ के कई फायदे (Jaggery Benefits) भी होते हैं। गुड़ अनरिफाइंड होता है, जो कई तरह के पोषक तत्वों या न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस से भरपूर होता है। यह चीनी से कहीं अधिक हेल्दी होता है। पर इसका मतलब ये नहीं है कि आप गुड़ का सेवन बहुत ज्यादा करने लगें। इसे सीमित मात्रा में खाएंगे तो ही फायदा होगा। आइए जानते हैं गुड़ कितने प्रकार का होता है और इनके खाने के फायदे (Types of Jaggery & Health Benefits in Hindi) क्या-क्या होते हैं....
