क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं

Kya badama khane se uric acid badh jaata hai- बादाम हेल्दी फूड है लेकिन, हाई यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने के डर से कुछ लोग इसका सेवन नहीं करते। जानिए यूरिक एसिड में बादाम खाने से क्या प्रभाव पड़ते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: February 25, 2025, 5:21 PM

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon1/6

यूरिक एसिड में बादाम खाना चाहिए या नहीं

यूरिक एसिड बढ़ने से पैरों की उंगलियों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। यूरिक एसिड उंगलियों के जॉइंट्स के बीच जम जाता है और इससे दर्द की समस्या बढ़ सकती है। कुछ फूड्स के सेवन से यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ सकता है।

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon2/6

क्या बादाम खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?

जैसा कि यूरिक एसिड का स्तर उन चीजों की वजह से बढ़ सकता है जिनमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। क्योंकि, प्यूरीन शरीर में पहुंचकर यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है। यह यूरिक एसिड शरीर में जॉइंट्स के आसपास जमा होने लगता है और जब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता तो इससे आपको जॉइंट्स में दर्द हो सकता है। बादाम में भी प्यूरीन पाया जाता है लेकिन, प्यूरीन की मात्रा बादाम में बहुत कम होती है, इसीलिए सीमित मात्रा में आप बादाम का सेवन कर सकते हैं।  Also Read - बादाम, काजू और किशमिश का शेक पीने के फायदे

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon3/6

यूरिक एसिड बढ़ने से रोकने के लिए बादाम कैसे खाना चाहिए?

आप बादाम को अगर भूनकर खाते हैं (Roasted almonds) तो यह यूरिक एसिड को बढ़ने नहीं देता। इसी तरह आप बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसे खा सकते हैं। (eating soaked almonds in uric acid level)

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon4/6

यूरिक एसिड कम करने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिहाज से अखरोट का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। आप रोजाना 2-3 अखरोट को रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन भिगोए हुए अखरोट को चबाकर खाएं। इसी तरह आप काजू को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि काजू खाने से यूरिक एसिड कम होता है।  Also Read - बादाम, चने, मुनक्का, मूंग भिगोकर खाने के फायदे

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon5/6

कितना ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए

ध्यान रखें कि आप एक बार में 3-4 बादाम और 2-3 अखरोट से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स ना खाएं।

क्या बादाम खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, जानिए यूरिक एसिड में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और कौन-से नहीं photo icon6/6

यूरिक एसिड कम करने के लिए ना खाएं ये फूड्स

अंडा, मछली, मीट खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसी तरह चावल, छोले और कुछ तरह की दालें खाने से आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। इसीलिए, इनसे परहेज करें।  Also Read - रोज सुबह खाली पेट 5 बादाम खाने से क्या होता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source