रोज खाएं ये सुपरफूड्स
Superfoods for longevity: हेल्दी फूड्स से भरपूर डाइट खाने की अहमियत हम सभी जानते हैं। लेकिन, साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और खाने-पीने की चीजों में मिलावट के चलते हर किसी के लिए दिन में हर बार पौष्टिक या संतुलित भोजन खा पाना भी संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को जहां अपने लिए खाने-पीने का सामान खरीदते समय थोड़ी सूझ-बूझ और प्लानिंग की जरूरत पड़ सकती है वहीं, सही फूड्स की पहचान और उनमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। ऐसे में हमारे आसपास मौजूद कई सुपरफूड्स हमारी डाइट का हिस्सा आसानी से बन सकते हैं। (diet tips for long and healthy life)
