वेट लॉस के लिए सबसे अच्छी हैं ये 5 दालें, 2-4 कटोरी पीकर भी नहीं बढ़ेगा मोटापा

अगर आपको लगता है कि दाल खाने से आपका मोटापा बढ़ता है तो आप अपनी डाइट में इन 5 प्रकार की दालों को शामिल करें आपका वजन भी कम होगा और आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा।

Written by Sadhna Tiwari | Published : September 11, 2024 10:32 AM IST

1/6

वेट लॉस में मददगार हैं ये 5 प्रकार की दालें

Dal and pulses for weight loss: दाल हमारे रोज के खाने का एक अहम हिस्सा है क्योंकि, भारतीय घरों में दिन में कम से कम एक बार दाल बनती है और परोसी जाती है। दालें, प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं इसीलिए, शाकाहार करने वाले लोगों की डाइट में दालों का समावेश होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में परोसी गयी दाल ना केवल आपका पेट भरने का काम करती है बल्कि, इससे आपको वेट लॉस में भी मदद होती है। तो आपको लगता है कि दाल खाने से आपका मोटापा बढ़ता है तो आप अपनी डाइट में इन 5 प्रकार की दालों को शामिल करें आपका वजन भी कम होगा और आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा। (Dal and pulses for weight loss in Hindi)

2/6

अरहर की दाल

उत्तर भारत के घरों में अरहर की दाल एक स्टेपल फूड जैसी ही है जो रोज बनायी और खायी जाती है। तूर दाल या अरहर की दाल में प्रोटीन तो होता ही है साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भी खूब पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म तेज करता है और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से भी बचाता है। इस तरह आपको वेट लॉस में मदद होती है।  Also Read - कैसे पता चलेगा पेट में दर्द गॉलब्लैडर की पथरी से हो रहा है? ज्यादातर लोगों को शुरुआत में दिखते हैं ये 2 लक्षण

3/6

मसूर की दाल

लाल रंग की इस दाल को नॉन-वेज फूड्स का अच्छा पर्याय माना जाता है। लाल मसूर दाल खाने से ना केवल आपका वजन कंट्रोल में रहता है बल्कि, इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। आपको इससे डायबिटीज मैनेज करने में सहायता होती है और आप फिट भी बन सकते हैं।

4/6

चने की दाल

कैल्शियम, फोलेट और ज़िंक जैसे न्यूट्रिएंट्स के लिए आप चने की दाल खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलती है और आपका वेट लॉस भी होता है।  Also Read - एलोवेरा से घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे त्वचा की होगी सुरक्षा

5/6

हरी मूंग दाल

वेट लॉस के लिए बहुत से लोगों को आपने मूंग दाल वाली डाइट लेते देखा होगा। हरी मूंग दाल या साबुत मूंग को भिगोकर खाने से आपको प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और आयरन भी मिलता है। वहीं, हरी मूंग दाल को पकाकर खाने से आपकी क्रेविंग्स कम होती हैं और आप कम खाना खाकर भी बेहतर महसूस करते हैं।

6/6

उड़द की दाल

उड़द की दाल को पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही बड़े से लेकर माह की दाल बनाने के लिए काली उड़द की दाल का खूब इस्तेमाल होता है। काली उड़द की दाल खाने से आपको मोटापा कम करने में मदद हो सकती है। इसीलिए, आप इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं।  Also Read - क्या होती है हार्ट बाईपास सर्जरी? जिसके बारे में आज भी जागरूक नहीं भारतीय