Immunity Boosting Tips: गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं 10 रूपए से भी कम कीमत पर बिकनेवाले ये फूड्स, शरीर को मिलेगी ताजगी भी

गर्मियों में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को बाहर से सुरक्षा दें और अंदर से मज़बूत बनाते हुए इम्यून पॉवर बढ़ाएं। (Boosting Immunity In Summer)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 19, 2022 4:30 PM IST

1/5

गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट टिप्स

Boosting Immunity In Summer: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अच्छी इम्यून पॉवर मदद करती है और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए सही फूड्स का सेवन करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में लोगों को विशेष सवाधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि, इस मौसम में बीमार पड़ने का रिस्क भी अधिक होता है और आमतौर पर सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जिन फूड्स का सेवन किया जाता है उनका सेवन गर्मियों में सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

2/5

रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ानेवाले फूड्स

दरअसल, सर्दियों में जहां काली मिर्च,लौंग, अदरक और तुलसी का सेवन किया जाता है वहीं, गर्मियों में इनकी गर्म तासीर और कुछ पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में गर्मियों में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को बाहर से सुरक्षा दें और अंदर से मज़बूत बनाते हुए इम्यून पॉवर बढ़ाएं। गर्मियों में मिलने वाले कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। (Boosting Immunity In Summer In Hindi) Also Read - घर बैठे 1 चम्मच घी से बनाएं नैचुरल क्रीम, चेहरे पर लगाने स्किन पर आ सकती है चमक

3/5

केला

कमजोरी दूर करने और इंस्टैंट एनर्जी के लिए केले का सेवन हर मौसम में किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपकी इम्यून पॉवर भी बढ़ा सकता है। केले का सेवन करने से पोटैशियम, आयरन और मैग्निशियम जैसे तत्व प्राप्त होते हैं। आयरन रक्त में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाता है और यह श्वसनतंत्र को भी कार्य करने में सहायता कर सकता है। (banana nutrition and health benefits)

4/5

दही

शरीर के टेम्परेचर को संतुलित करने के लिए दही का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसीलिए, गर्मियों में दही, छाछ, रायता और श्रीखंड जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन किया जाता है। दही में विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ इम्यून पॉवर बढ़ाता है। (Health benefits of eating curd in summers) Also Read - हिचकी कब और क्यों आती है? जानें किस स्थिति में आती है बार-बार हिचकी

5/5

तुलसी के पत्ते

गर्मियों के मौसम में संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना सर्दियों की तरह ही फायदेमंद साबित हो सकता है। तुलसी में सूजन कम करने वाले एंटी- इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। साथ ही शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। गर्मियों में तुलसी के पत्तों की चाय शहद के साथ पीने से ये सभी फायदे आपको प्राप्त हो सकते हैं। (Tulsi health benefits)