टीनएज में कमजोरी से बचने के लिए क्या खाएं? बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, बच्चे की ग्रोथ भी होगी बूस्ट

बच्‍चों की डाइट अगर हेल्दी और पौष्टिक हो तो उनकी ग्रोथ भी सही तरीके से होती है। आइए जानते हैं कि बच्चों को कौन-से फूड्स खिलाने चाहिए जिनसे उनका विकास सही तरीके से हो।

Written by Sadhna Tiwari | Published : September 8, 2025 7:32 AM IST

1/6

बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या खिलाएं?

Best foods for diet- बच्चों के सही विकास के लिए अच्छी डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों की फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए उन्हें सही मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलने चाहिए। जब बच्चों की उम्र बढ़ने लगती है और उनकी हाइट या वजन ठीक तरीके से नहीं बढ़ता तो ऐसे में माता-पिता को चिंता हो सकती है। खासकर टीनएजर बच्चे जिन्हें पढ़ाई-लिखायी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटीज में हिस्सा लेना होता है। ऐसे में बच्चों को सही पोषण नहीं मिले तो उन्हें नुकसान हो सकता है। यहां पढ़ें उन फूड्स के बारे में जो टीनएजर बच्चों की डाइट में जरूर होने चाहिए।

2/6

हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियां

रोज के खाने में पालक, मेथी और केल जैसी सब्‍ज‍ियां शामिल करने से बच्चों का विकास सही तरीके से होता है। साग और हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व प्राप्त होते हैं। हरी सब्जिया खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और इम्यून पॉवर भी बढ़ती है।  Also Read - आप भी चाहते हैं अपने बच्चे का लंबा-चौड़ा और ऊंचा कद? तो उसकी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

3/6

दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स

बच्‍चों के शारीरिक विकास के लिए दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। दूध और दूध से बने फूड्स खाने से बच्चों को विटामिन डी के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है। दूध पीने से बच्चों की हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं और हाइट बढ़ती है।

4/6

अंडे

प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर अंडे बच्चों के लिए एक पौष्टिक फूड है। अंडों को बच्चों की डाइट में शामिल करने से बच्चों को पोषण मिलता है और उनका विकास सही तरीके से होता है।  Also Read - छोटे बच्चे के दूध में शक्कर मिलानी चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

5/6

टोफू

बच्चों के लिए सोया और सोया से बने प्रॉडक्ट्स जैसे सोयाबड़ी और टोफू जैसी चीजें बच्चों के लिए फायदेमंद होती है। सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और उनकी हाइट भी बढ़ती है।

6/6

नट्स और ड्राई फ्रूट्स

बच्चों की डाइट में रोजाना कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी शामिल करें। अखरोट, बादाम, किशमिश और फ्लैक्सीड्स जैसी चीजों को बच्चों की डाइट में शामिल करें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - बच्चों को जरूर खिलाएं सर्दियों में ये फल व सब्जियां