हेल्दी हार्ट के लिए डाइट टिप्स
Diet Tips for Healthy heart: स्वस्थ और लम्बी जिंदगी जीने के लिए हार्ट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन, जब दिल ठीक तरीके से काम ना करे तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हार्ट फंक्शन बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, एक्सरसाइज की कमी, शराब का बहुत अधिक सेवन और स्मोकिंग या कोई गम्भीर संक्रमण। इसी तरह अनहेल्दी डाइट भी लोगों के हार्ट पर खराब असर डालती है जिससे, कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और हेल्दी डाइट का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए उसी से जुड़ी कुछ टिप्स पढ़ें यहां। (Diet Tips for Healthy heart in Hindi.)