Stomach Ailments Diet Tips
Foods for good digestion:शादी, पार्टी और होली जैसे त्योहारों में लोग जमकर दावत का लुत्फ तो लेते हैं लेकिन, इसके बाद कई बार उनकी तबियत खराब हो जाती है। उल्टी, अपच, कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी और खट्टी डकार आने जैसी कई समस्याएं लोगों को महसूस हो सकती हैं। वहीं, कुछ लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी ये समस्याएं महसूस होती हैं। ऐसे लोगों को थोड़ा-सा भी मसालेदार या तला-भुना भोजन खाने के बाद पेट में दर्द, जलन और इनडाइजेशन जैसी प्रॉब्लम्स महसूस हो सकती हैं। अगर आप को भी दैनिक स्तर पर इस तरह की परेशानियां होती हैं तो डॉक्टर से सम्पर्क करें और जांच की मदद से इन समस्याओं के सही कारणों का पता लगाएं। इसके अलावा डाइट में बदलाव करने से भी आराम मिल सकता है। पेट की समस्याओं से आराम पाने के लिए कुछ फूड्स का सेवन करना अधिक लाभकारी साबित होता है क्योंकि, ये फूड्स डाइजेस्टिव सिस्टम और गट को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं और डाइजेशन से जुड़ी ये समस्याएं कम होती हैं। (Foods for good digestion in Hindi)