Juices Which Boost Immunity 1
गर्मी अपने पूरे चरम पर है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता जाता है। बीच-बीच में बारिश होने से डेंगू-चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलने लगती हैं। फूड प्वाइजनिंग, इंफेक्शन, दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन, बुखार जैसी बीमारियों से लोग परेशान होते रहते हैं। ये बीमारियां उन्हें अधिक परेशान करती हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी कमजोर होती है। डेंगू-चिकनगुनिया या गर्मी में होने वाली अन्य शारीरिक समस्याओं से आप बचे रह सकते हैं, लेकिन तब, जब आपकी इम्यूनिटी पावर मजबूत हो। ऐसा होने पर आप किसी भी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको कुछ पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। गर्मियों में इन पांच पेय को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये पेय आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हुए इम्यून पावर को ताकत देंगे।