यूरिक एसिड कंट्रोल करने के उपाय
Drinks for Uric Acid in Hindi: शरीर में जब भोजन पचता है, तो उससे निकलने वाला एक प्राकृतिक अपशिष्ट यानी बेकार पदार्थ यूरिक एसिड (Uric Acid) होता है, जिसमें प्यूरिन्स (Purines) होता है। प्यूरिन्स कई तरह के खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में मौजूद होता है जैसे कुछ खास तरह के मांस, ड्राइड बीन्स, बियर आदि। प्यूरिन्स शरीर में भी बनते और टूटते हैं। आमतौर पर, शरीर किडनी और पेशाब में यूरिक एसिड को छानता है। यदि डाइट में अधिक मात्रा वाले प्यूरीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, तो यूरिक एसिड का निर्माण खून होने लगता है। शरीर में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड होने को हाइपरयूरिसीमिया (hyperuricemia) कहते हैं। यूरिक एसिड बढ़ने से गाउट नामक बीमारी हो सकती है, जिससे जोड़ों में तेज दर्द होता है। कई बार इससे जोड़ो में यूरेट क्रिस्टल (Urate crystals) को जमा करती है। साथ ही इससे ब्लड और मूत्र भी अम्लीय यानी एसिडिक बन जाता है।