कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले फूड
रक्त प्रवाह में बैड कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा होना हृदय रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। यह मोटापा का भी कारण होता है इसके अलावा यह और भी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और साथ ही अपने आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखते हैं। अगर आप 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं तो एक्सपर्ट के मुताबिक आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 125 से 200 MG/DL होना चाहिए। यहां हम आपको कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं।
