कोरोना की दूसरी लहर में फेफड़े हो रहे हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, लंग्स को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे

यदि आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े मजबूत बनें, कोरोना से लंग्स डैमेज ना हो, तो आप कुछ आसान से आयुर्वेदिक उपचारों को आज से ही आजमाना शुरू कर दें। ये उपचार ऐसे हैं, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं, उन्हें मजबूत बनाते हैं।

Written by Anshumala | Published : May 6, 2021 8:44 PM IST

1/6

कोरोनावायरस से बचाएंगे फेफड़ों को ये आयुर्वेदिक नुस्खे

How to Make Lungs Strong in Hindi: कोरोनावायरस का न्यू वैरिएंट या दूसरी लहर (Corona second wave in india) इस बार देश में अलग कोहराम मचा रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा बुखार, खांसी के अलावा सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों में संक्रमण होने की समस्या दिख रही है। कई गंभीर कोरोना मरीजों के फेफड़े (Lungs infection) इतने ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं कि उन्हें कोविड निमोनिया हो रहा है। ऐसे मरीजों का इलाज घर पर संभव नहीं है और हॉस्पिटल में बेड ना मिल पाने के कारण कई गंभीर मरीज घर पर या हॉस्पिटल के बाहर ही दम तोड़ दे रहे हैं। ऐसी स्थिति और हालत से बचने के लिए बेहतर है कि आप पहले से ही सावधानी बरतें। इस घातक वायरस को हल्के में बिल्कुल भी ना लें। बुखार, बदन दर्द, खांसी, गले में खराश जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करने से ही वायरस गले, मुंह से होते हुए फेफड़ों में पहुंचकर उसे संक्रमित कर रहा है। यदि आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े मजबूत (How to Make Lungs Strong in Hindi) बनें, कोरोना से लंग्स डैमेज ना हो, तो आप कुछ आसान से आयुर्वेदिक उपचारों को आज से ही आजमाना शुरू कर दें। ये उपचार ऐसे हैं, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं, उन्हें मजबूत बनाते (Ways to strengthen lungs) हैं।

2/6

कोरोना से बचाव के लिए यूं बनाएं फेफड़ों को मजबूत (how To Make Lungs Strong In Hindi)

आप कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और कोरोना के सामान्य लक्षण (Corona symptoms) भी नजर आ रहे हैं, तो खुद को तुरंत ही घर में आइसोलेट कर लें। इससे दूसरे सदस्यों को आप संक्रमित होने से बचाएंगे। डॉक्टर की बताई गई दवाओं के अलावा स्वस्थ और हेल्दी डायट लें। अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। फेफड़े आपके हेल्दी रहेंगे, तो आपको अधिक समस्या नहीं होगी। लंग्स सही से काम करेगा, तो शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल बना रहेगा। फेफड़ों से ही ऑक्सीजन शरीर के अन्य भागों में जाती है। यदि फेफड़ों से फिल्टर होकर ऑक्सीजन पूरे शरीर में नहीं पहुंच रहा है, तो समझ लीजिए आपका लंग्स सही से काम नहीं कर रहा है। इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है। यदि आपको भी ऐसा कुछ महसूस हो, तो अलर्ट हो जाएं। इसका मतलब है कि कोरोना आपके फेफड़े में जा पहुंचा है और उसे नुकसान पहुंचा रहा है।  Also Read - 13 साल बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, एक्सपर्ट से जानें क्या है Passive Euthanasia

3/6

फेफड़ो को मजबूत बनाने के लिए पिएं हल्दी दूध

हल्दी-दूध कई रोगों से बचाता है। कोरोना काल में इस हेल्दी ड्रिंक को पीने के लिए डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं। यह सर्दी-जुकाम, खांसी आदि में आराम देने के साथ ही संक्रमण से भी बचाता है। हल्दी दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। और सबसे खास बात, कच्ची हल्दी को दूध में पकाकर पीने से अधिक लाभ होता है। खासकर, फेफड़ों को मजबूत (Tips for Healthy Lungs in hindi) बनाने के लिए आप कच्ची हल्दी वाला दूध रात में सोने से पहले एक गिलास जरूर पिएं।

4/6

तुलसी और पुदीने की चाय से बढ़ाएं फेफड़ों की मजबूती

दूध वाली चाय पीते हैं, तो इसकी जगह आप हर्बल टी का सेवन करें। ये इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही फेफड़ों को भी स्वस्थ (Ayurvedic tips to keep lungs healthy) रखती है। आप नींबू वाली चाय पिएं, ताकि इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो। इसके अलावा, तुलसी और पुदीने की पत्तियों को पानी में डालें। इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती डालें और ब्लैक टी की तरह पिएं। दूध वाली चाय पीते हैं, तो उसमें भी इन पत्तियों को डाल सकते हैं। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलेगी। तुलसी और पुदीना में मौजूद कई प्रॉपर्टीज संपूर्ण सेहत के लिए अच्छे होते हैं। तुलसी की पत्तियों के सेवन से फेफड़ों में जमा कफ भी खत्म होता है।  Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IGUR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

5/6

फेफड़े होंगे मजबूत जब खाएंगे हर दिन 1 चम्मच च्यवनप्राश

च्यवनप्राश तो वर्षों से खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, कोरोना काल में नहीं शुरू किया है च्यवनप्राश का सेवन करना, तो आज से ही एक चम्मच च्यवनप्राश खाना शुरू कर दें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ फेफड़ों को भी मजबूत (Ways to strengthen lungs) करता है। गर्म दूध के साथ च्यवनप्राश खाने से लाभ अधिक होता है।

6/6

लहसुन खाने से भी फेफड़े होते हैं मजबूत (Tips For Healthy Lungs In Hindi)

लहसुन का सेवन कई लोग सुबह खाली पेट करते हैं, इससे कई रोगों से बचाव होता है। क्या आपको ये बात पता है कि लहसुन कफ को भी खत्म करता है? जी हां, लहसुन की दो-तीन कली खाने से सीने में जमा कफ कम होता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ता है। इम्यून पावर भी मजबूत होती है।  Also Read - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी सौंफ, जानिए खाने के 5 आसान तरीके; जिससे मन रहेगा Cool