बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी

Bel Ka Juice Pine Ke Kya Fayde Hain: क्या आप भी गर्मी से परेशान हैं और पानी, बनाना शेक या फिर मैंगो शेक की जगह अब कुछ हेल्दी और कूलिंग इफेक्ट वाली ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं? आज ही घर ले आएं बेल, जो पेट की गर्मी को काट शरीर को ठंडक देगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 4, 2026, 2:22 PM

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon1/6

घर पर बेल का जूस बनाने का तरीका

गर्मी का मौसम आते ही हम हर तरह के फल का जूस बनाकर पीना शुरू कर देते हैं। यह स्वाद भी देते हैं और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम भी करते हैं। लेकिन आजकल इतनी महंगाई बढ़ गई है कि 100-200 रुपये किलो से नीचे तो कोई फल मिल ही नहीं रहा है। ऐसे में फल घर लाकर कैसे खाया जाए और कैसे उसका जूस बनाया जाए? लेकिन आपको इतना भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक फल है जो 40-50 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है और फाइबर से भरपूर है। बहुत से लोगों को घर पर बेल का जूस बनाना नहीं आता है, ऐसे में वह बाजार से खरीकर पीते हैं, जिसकी साफ-सफाई में बनने की संभावना भी कम होती है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में घर पर बेल का जूस बनाने का तरीका और कई फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon2/6

पहले जानें बेल का जूस बनाने के लिए क्या चाहिए?

बेल का जूस बनाने के लिए आपको बेल का फल, पुदीना, सेंधा नमक और चीनी का बुरादा चाहिए। आप चाहें तो नॉर्मल तरीके से बिना कुछ मिक्स किए भी बेल का जूस बनाकर पी सकते हैं, क्योंकि यह फल बहुत ही ज्यादा मीठा होता है। लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कुछ एक्सपेरीमेंट भी कर सकते हैं। आइए अब हम आपको बेल का जूस बनाने का तरीका बताते हैं। Also Read - गर्मी में हाथों की स्किन काली हो गई है, तो ये 5 घरेलू उपाय करें इस्तेमाल

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon3/6

बेल का जूस बनाने का तरीका

बेल का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप बेल लाएं और उसे अखरोट की तरह फोड़ दें। अब इसके अंदर से निकलने वाले गूदे को एक पतीले में निकाल लें। इसके बाद पतीले में पानी भरें और फिर गूदे को हाथों से मलकर बीज अलग कर दें। बेल पका हुआ ही लें ताकि बीज अलग करने में परेशानी न हो। इसके बाद जूस को छान लें। क्योंकि इसके गूदे में बहुत ही अधिक फाइबर होता है, इसलिए एक बार पानी के साथ गूदे को मिक्स में घुमा लें और फिर छान लें, ताकि पोषक तत्व कूड़े में जाने की बजाय शरीर में जाएं।

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon4/6

ऐसे लाएं बेल के जूस में स्वाद

छानकर निकले बेल के जूस को आप ऐसे भी पी सकते हैं, वरना इसमें पुदीने की पत्ता, बर्फ, आधा चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा सा भूना हुआ जीरा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार पर बेल का जूस, जिसे पीकर आप अपने पेट की गर्मी को काट सकते हैं और शरीर को ठंडा रख सकते हैं। Also Read - प्रेगनेंसी में बाईं करवट सोने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें सोने की सही पॉजिशन

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon5/6

बेल का जूस गर्मी को रखता है दूर

बेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसे अधिक मात्रा में पिया जाता है। यह तेज लू से बचाने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। केले या मैंगो शेक से बेहतर है कि आप बेल का जूस पीना शुरू कर दें। यह बाजार में सस्ते दाम पर भी मिल जाता है, इसलिए हर आय वर्ग के लिए किफायती भी है।

बेल का जूस कैसे बनाएं? जानें तरीका और पूरी करें फाइबर की कमी photo icon6/6

एनर्जी देता है और पेट के लिए अच्छा होता है

बेल के जूस में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होती है, जो तेज गर्मी से होने वाली थकान को कम करने में मदद करती है और शरीर में एनर्जी लाती है। इसके अलावा बेल के जूस में फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को होने से रोकता है और गट को हेल्दी रखता है। डिस्क्लेमर: बेल के जूस की तासीर ठंडी होती है और फाइबर रिच होने की वजह से यह गट को भी हेल्दी रखता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन बिना डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के इनटेक न करें। Also Read - सारा दिन ऑनलाइन रहने के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर से जानें डिजिटल लाइफ का शरीर और दिमाग पर असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source