सर्दियों में बादाम कैसे खाएं - How To Eat Almonds In Winter In Hindi
सर्दियों का मौसम आ गया है। इस सीजन में तंदुरुस्त रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैग्नीशियम, विटामिन ई और डाइटरी फाइबर आदि, जो शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है। यह सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बहरहाल हम में से ज्यादातर लोगों के मन में बादाम खाने से जुडे कई सवाल होते हैं। जैसे कि बादाम खाने का सही तरीका क्या? हर रोज कितने बादाम खाने? बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले? बादाम खाने के हेल्थ बेनिफट्स क्या? किन लोगों को बादाम नहीं खाना?