कहीं आपके किचन के मसाले नकली तो नहीं? हल्दी, मिर्च और जीरे की मिलावट ऐसे करें चेक

spices adulteration test at home- कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप मसालों में मिलावट का पता घर पर ही लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस मसाले में किस तरह की मिलावट की जाती है और उसे पहचानने के आसान घरेलू तरीके क्या हैं।

Written by Ashu Kumar Das | Published : March 16, 2026 7:37 AM IST

1/6

मसालों में मिलावट की पहचान कैसे करें?

Masalo Mein Milavat ki Pehchan kaise Kare: मसालों का इस्तेमाल भारतीय रसोई में रोजाना किया जाता है। दाल, सब्जी, पकौड़े और विभिन्न प्रकार के पकवानों में मसालों का इस्तेमाल न हो, ऐसा संभव ही नहीं है। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा और काली मिर्च जैसे मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लेकिन बढ़ती मांग और मुनाफे के लालच में कई बार मसालों में मिलावट कर दी जाती है। ये मिलावटी मसाले स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं। खास बात यह है कि थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप मसालों में मिलावट का पता घर पर ही लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस मसाले में किस तरह की मिलावट की जाती है और उसे पहचानने के आसान घरेलू तरीके क्या हैं।

2/6

Masalo Mein Milavat Ki Pehchan Kaise Kare

हल्दी भारतीय रसोई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मसाला है। इसमें अक्सर मेटानिल येलो, लेड क्रोमेट या पीली रंग की मिलावट की जाती है। आपकी हल्दी मिलावट है या शुद्ध इसका पता घर पर लगाने के लिए एक गिलास पानी लें। उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें। बिना हिलाए कुछ देर छोड़ दें। अगर हल्दी नीचे बैठ जाए और पानी साफ रहे तो हल्दी शुद्ध है। अगर पानी तुरंत पीला हो जाए तो उसमें रंग की मिलावट हो सकती है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

जीरा में मिलावट की पहचान

जीरा में अक्सर घास के बीज या रंगे हुए बीज मिलाए जाते हैं। जीरा असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए जीरे को हथेली पर लेकर रगड़ें। अगर हाथ पर काला या भूरा रंग लगे तो मिलावट हो सकती है। इसके अलावा आप असली और मिलावटी जीरे की पहचान पानी टेस्ट से भी कर सकते हैं। जीरा पानी में डालने पर असली जीरा नीचे बैठ जाता है, जबकि मिलावटी बीज ऊपर तैर सकते हैं।

4/6

काली मिर्च में मिलावट की पहचान

काली मिर्च में अक्सर पपीते के सूखे बीज मिलाए जाते हैं क्योंकि वे देखने में काफी हद तक काली मिर्च जैसे लगते हैं। काली मिर्च असली है या इसमें पपीते के बीज मिलाए गए हैं, इसका पता लगाने के लिए 1 कटोरी पानी लें। उसमें काली मिर्च डालें। असली काली मिर्च पानी में डूब जाती है। जबकि पपीते के बीज अक्सर ऊपर तैरने लगते हैं। इसके अलावा काली मिर्च को दबाने पर अंदर से हल्का तेल निकलता है, जबकि पपीते के बीज सूखे रहते हैं। ऐसे में काली मिर्च को दबा कर भी देख सकते हैं। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

धनिया पाउडर में मिलावट की पहचान

ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए थोक विक्रेता धनिया के पाउडर में आरी की बुरादे, सूखे पत्ते या भूसी मिलाई जाती है। धनिया पाउडर में मिलावट की पहचान करने के लिए पानी में थोड़ा धनिया पाउडर डालें। कुछ देर बाद देखें। पानी में मिलाने के बाद असली धनिया नीचे बैठ जाएगा। अगर ऊपर हल्की भूसी या कचरा तैरने लगे तो मिलावट हो सकती है। इसके अलावा आप असली धनिया पाउडर की पहचान सूंघकर भी कर सकते हैं। असली धनिया पाउडर की खुशबू तेज और नेचुरल होती है, जबकि मिलावटी धनिया में खुशबू कम होती है।

6/6

लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की पहचान

लाल मिर्च के रंग को लाल और ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए अक्सर ईंट का चूरा, सिंथेटिक रंग, या आरी की बुरादे जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। लाल मिर्च में मिलावट है या नहीं इसका पता लगाने के लिए एक गिलास पानी में लाल मिर्च पाउडर डालें। 10 मिनट तक पानी को लाल मिर्च में ही रहने दे। असली मिर्च धीरे-धीरे नीचे बैठती है। वहीं, अगर पानी के ऊपर लाल रंग फैल जाए तो उसमें रंगों की मिलावट की गई हो। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं