घर का काढ़ा दिलाएगा सर्दी-जुकाम से राहत
Home Remedies for Cold & Flu: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) एक बार फिर से अपना खतरनाक रूप दिखा रहा है। इतनी तेजी से हर दिन नए कोविड केसेस सामने आ रहे हैं कि लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया स्ट्रेन और भी ज्यादा खतरनाक है। लोग कोरोना (Coronavirus) से कब, कहां और कैसे संक्रमित हो जा रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता। कुछ ही दिनों में बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, शरीर दर्द जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ लोग इसे वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो जाती है। ऐसे में बेहतर है कि आप कम से कम घर से बाहर निकलें। पूरी सावधानियां बरतें। कोविड प्रोटोक़ॉल का पालन करें। यदि आपको सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी समस्या हो रही है, तो 2-3 दिन के अंदर कोविड टेस्ट जरूर करा लें। चाहते हैं इन शारीरिक समस्याओं से बचना, तो अपने खानपान का विषेश ध्यान रखें। नियमित रूप से घर का काढ़ा (Kadha) पिएं। काढ़ा आपकी इम्यूनिटी (Kadha for Immunity) को मजबूत करता है। सर्दी-जुकाम से बचाता है। हम आपको चार तरह के घरेलू आयुर्वेदिक काढ़ा की रेसिपी (Homemade Kadha for cough cold in Hindi) बता रहे हैं, इसे बनाकर आज से ही पीना शुरू कर दें।
