हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, पर क्या आपको पता है,कि आपके घर में रखी कुछ साधारण चीजों से ही आप इसको कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated: September 23, 2023, 12:41 PM

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon1/6

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

High Cholesterol: यह तो हम जानते ही है कि आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और इन्हीं समस्याओं में शामिल है, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, तो वही बैड कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और इसके के कारण दिल से जुड़ी और अन्य बीमारियों का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है, और हमारी सेहत के लिए इस कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है, तो आज हम आपको बताने वाले है, बेड कोलेस्ट्रॉल को कैसे आप अपने घर में रखी घरेलू चीजो से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon2/6

लहसुन (Garlic)

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि लहसुन में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले गुण पाएं जाते हैं। अगर आप भी अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशआन है और बिना दवां खाएं इसे कंट्रोल करना चाहते हैं,तो आपके लिए लहसुन का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है, आप रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन की कुछ कलियां को चबा सकते है, इससे आपका कोलेस्ट्रॉल तेजी से कंट्रोल होगा। Also Read - बार-बार ब्लोटिंग होना किस आंत की बीमारी का संकेत हो सकता है, जिन्हें लोग अक्सर कर देते हैं इग्नोर

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon3/6

धनिया के बीज

धनिया में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायता करता है, क्योंकि इसमें vitamin-c, vitamin-a, folic acid आदि जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोज धनिये के बीज का पानी पी सकते हैं, इसको पीने के लिए आप एक चम्मच धनिये के बीज ले और इसे पानी में उबालें और फिर इसे छानकर पी लें। यह कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon4/6

मछली

मछली का सेवन भी बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। मछली में ओमेग-3 और फैटी एसिड पाया जाता है,अगर आप बढे हु्ए कोलेस्ट्रॉल से परेशान है और इसे कम करना चाहते है, तो आपके के लिए मछली एक बेहतरीन ऑपशन है, आप मछली को अपनी डाइट में शामिल करे और साथ ही आप बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हफ्ते में दो बार मछली खा सकते हैं।  Also Read - मेनेपॉज के बाद महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है हाई बीपी का खतरा? एक्सपर्ट्स से जानें

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon5/6

प्याज (Onion)

अगर आप का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है और इसे कम करना चाहते हैं तो लाल प्याज का सेवन कर सकते है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेगा, इसका सेवन के लिए आप पहले लाल प्याज का रस निकल लीजिए एक चम्मच के करीब और उसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए, और दोनों को साथ में मिलाकर पीने से आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कुछ ही दिन में कम होने लगेगा।

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाए ये 5 घरेलू चीजें, जाने सेवन का तरीका photo icon6/6

नारियल तेल (Coconut Oil)

इस नेचुरल ऑयल से हमें कई फायदे मिलते हैं और साथ ही घर में खाना बनाने में कौन-से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि खाना बनाने में तेल की अहम भूमिका होती है और खाना बनाने में ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे हमारी सेहत को फायदे हो, खाने में बनाने में इस्तेमाल किया हुआ तेल भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए अच्छे तेल का इस्तेमाल करे और खाने के साथ के आप रोज 2-3 चम्मच नारियल के तेल इस्तेमाल कर सकते है, ऐसा करने से आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा।  Also Read - इलाज जितना ही क्यों जरूरी है रेगुलर बीपी चेकअप? एक्सपर्ट ने बताया कैसे साइलेंट किलर बनता है हाइपरटेंशन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source