वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन

चिया सीड्स को आमतौर पर कैलोरी बर्न और वेट लॉस के लिए पसंद किया जाता है। अगर, आप भी लॉकडाउन में वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का सेवन करें। अब, अगर आप सोच रहे हैं कि इसे कैसे खाया जा सकता है। तो, उसके लिए ट्राई कीजिए ये हेल्दी रेसिपी (Chia Seeds Recipe) आइडियाज़।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: August 27, 2020, 3:19 PM

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon1/7

Chia Seeds Recipe Ideas

चिया सीड्स (Chia Seeds) एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड है। इसके कई फायदे हैं, जो डायट में शामिल करने से हमारी बॉडी को प्राप्त होते हैं। चिया सीड्स को आमतौर पर कैलोरी बर्न और वेट लॉस के लिए पसंद किया जाता है। अगर, आप भी लॉकडाउन में वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का सेवन करें। अब, अगर आप सोच रहे हैं कि इसे कैसे खाया जा सकता है। तो, उसके लिए ट्राई कीजिए ये हेल्दी रेसिपी (Chia Seeds Recipe) आइडियाज़। जिनमें, आप आसानी से मिला सकते हैं हेल्दी चिया सीड्स को। (Chia Seeds Recipe in hindi)

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon2/7

Daria-salikova-MA1SH5y9UKw-unsplash

चिया सीड्स के फायदे: इन्हें एनर्जी का भंडार कहा जाता है। क्योंकि, इसके सेवन से तुरंत शक्ति मिलती है। इनमें, ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega Fatty-3 Acids), सोल्यूबल डायटरी फाइबर, अनसोल्यूबल डायटरी फाइबर, प्रोटीन (Protein), फॉस्फोरस (Phosphorus), मैगनीशियम (Magnesium) अलावा कई एंटी-ऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। Also Read - मां ने आधा लिवर डोनेट कर बचाई 12 साल की बेटी की जान, इसी बीमारी से जा चुकी थी बेटे की जान

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon3/7

Chai Seeds Recipe

स्मूदी: ये बीज ना केवल हेल्दी है। बल्कि, ये किसी भी तरह की डिश में आसानी से मिक्स हो जाती है। अपनी पसंद के अनुसार फ्रूट्स चुनें और उन्हें दूध के साथ मिक्सी में पीसकर स्मूदी (Chia Seeds Smoothie Recipe) बनाएं। इसमें, चिया सीड्स को ऊपर से सीज़निंग की तरह डालें। यह स्मूदी पेट की समस्याएं कम करेगी और साथ ही आपको फलों और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का फायदा मिलेगा।

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon4/7

Chia-seeds

जैम: लॉकडाउन में अगर आप घर में फ्रूट जैम बना रहे हैं। तो, उसमें चिया सीड़्स भी डाल सकते हैं। इससे, जैम की पौष्टिकता बढ़ जाएगी और आपको चिया सीड्स के फायदे भी मिलेंगे। सब्ज़ा यानि चिया सीड्स (Chia Seeds Recipe Ideas) का स्वाद हल्का नटी होता है। जिससे, आपके जैम का स्वाद भी बढ़ जाएगा और उसका फ्लेवर भी उभरकर पता चलेगा। (Chia Seeds Jam)  Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon5/7

Chia-seeds-pudding

चिया पुडिंग: सोल्यूबल डायटरी फाइबर से भरपूर चिया सीड्स खाने से आपका पेट भरता है। जिससे, आपको बार-बार भूख नहीं लगती और शक्कर या अन्य अनहेल्दी चीज़ों को खाने के लिए क्रेविंग भी नहीं होती। जब भी मीठा खाने का मन हो तो आप अपनी पुडिंग में चिया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं। (Ways to include chia seeds in diet)

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon6/7

Chia-seeds-Pudding-

आइसक्रीम: गर्मियों में लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद आता है। अब, उसे थोड़ा सा हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं आप, चिया सीड्स मिलाकर। आप चिया सीड्स को आधे घंटे के लिए पानी या दूध में भिगोकर रखें। फिर, इसे आइसक्रीम के ऊपर डालें। (Ice cream with chia seeds) Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स हैं बेस्ट, इन 5 हेल्दी तरीकों से करें सेवन photo icon7/7

Pancake

पैनकेक (Chia Seeds Pancakes): बच्चों को चिया सीड्स खिलाने का अच्छा तरीका है इन्हें पैनकेक में इस्तेमाल करना। घर में हेल्दी फलों, अंडें, गेहूं के आटे और चिया सीड्स का मिश्रण तैयार करें। इससे, पैनकेक्स बनाएं। शक्ति और स्वाद से भरपूर यह डिश आपकी फैमिली को खुश कर देगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source