Winter Fruits For Immunity : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं ये 5 विंटर फ्रूट्स

सर्दियों के मौसम में ऐसे कई फल, सब्जियां और हर्ब्स भी आसानी से उपलब्ध होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। (Winter Fruits For Immunity )

Written by Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2021 7:01 AM IST

1/6

खाना-खाते ही फल खाना

खाना खाते ही फल कभी भी नहीं खाने चाहिए। कुछ लोग खाना खाते ही फल खा लेते हैं,जो एक बुरी आदत है,क्योंकि इस आदत के कारण आपके पाचन पर भी बुरा असर पड़ता है। खाना खाने के बाद फल खाने से ये आपके पेट में फंस जाते हैं और पेट की परेशानियां होने लगती हैं। खाना खाने के कम से कम 25-30 मिनट बाद फल खाने चाहिए।

2/6

सेब

यूं तो यह फल अब हर मौसम में उपलब्ध होता है लेकिन, सर्दियों के मौसम में भारत में अलग-अलग वेरायटी के सेब (Indian Apples) मार्केट में देखे जाते हैं। कश्मीर (Kashmir) से लेकर हिमाचल (Himachal Pradesh) के अलग-अलग बगीचों से आने वाले ताज़े, रसीले और स्वादिष्ट फल आप अपनी पसंद के अनुसार सर्दियों में चुन सकते हैं। सेब में इम्यूनिटी बढ़ानेवाले एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके साथ-साथ सेब में पाया जाने वाला (pectin) गट हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। साथ ही सेब का सेवन हार्ट डिज़िज़ और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा कम करने के लिहाज से बेहतर माना जाता है। (Health Benefits Of Eating Apples) Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

सिट्रस फ्रूट्स

रसीले और खट्टे-मीठे स्वाद वाले संतरे, मौसमी, नींबू और ग्रेपफ्रूट का सेवन हर मौसम में इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है और यह एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर के इम्यून सिस्टम को शक्ति देता है। विटामिन सी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों, आंखों और स्किन की हेल्थ भी बूस्ट करने वाला तत्व है। साथ ही यह भी माना जाता है विटामिन सी किडनी को स्वस्थ बना सकता है और विभिन्न प्रकार के कैंसर का रिस्क भी कम कर सकता है। (Indian Winter Fruits For Immunity)

4/6

अमरूद

भारत में अमरूद बहुत-से लोगों का पसंदीदा फल होता है और लोग सर्दियों का इंतज़ार करते हैं ताकि उन्हें मीठे- रसीले अमरूदों का स्वाद लेने का मौका मिल सके। दरअसल, अमरूदों में पोटैशियम (potassium), डाइटरी फाइबर, फोलेट (folate) और विटामिन ए (vitamin A) के अलावा विटामिन सी भी पाया जाता है। ठंड के मौसम में ये सभी पोषक तत्व शरीर को नरिशमेंट देते हैं और सेल्स डैमेज रोकने में भी भूमिका निभाते हैं। (Winter Fruits For Immunity) Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

कीवी

यह फल भी अपने खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से पहचाना जाता है। सर्दियों में आने वाला यह फल एक्जॉटिक फ्रूट्स में गिना जाता है। हालांकि, कीवी फ्रूट (Kiwi Fruit) के सेवन से स्वास्थ्य, स्किन और शरीर के विभिन्न अंगों को होने वाले फायदों को देखते हुए इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा कहा जाता है विटामिन सी भरपूर कीवी फ्रूट एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है और यह लोगों को लम्बे समय तक जवां दिखाने का काम कर सकता है। इसके साथ ही कीवी में पोटैशियम (potassium), कॉपर (copper), ज़िंक (zinc) और कैल्शियम (calcium) भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी, बोन हेल्थ और ब्रेन के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कीवी खाने से कमज़ोरी दूर होने के दावे भी किए जाते हैं। (Health benefits of Kiwi Fruit)

6/6

बेरीज

बेरीज को एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार कहा जाता है और स्ट्राबेरीज ऐसा ही एक फल है। इस मीठे-जूसी फल का सेवन करना सभी को पसंद आता है। ऐसा कहा जाता है कि स्ट्राबेरीज खाने से डायबिटीज और अन्य पुरानी बीमारियों में लाभ हो सकता है। इसके साथ ही स्ट्राबेरीज (Strawberries) रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और शरीर का वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।  Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं