नसों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेकेंगे ये 4 ड्रिंक्स, ऐसे करेंगे सेवन तो होगा ज्यादा फायदा

Uric acid kam karne ke liye gharelu upay: जॉइंट्स में छुपे यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए कुछ फल-सब्जियों का जूस पीना लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप उलझन में हैं कि आपको यूरिक एसिड घटाने के लिए कौन-से जूसेस पीने चाहिए तो पढ़े यहां।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 20, 2025 8:17 PM IST

1/6

इन ड्रिंक्स से घटाएं यूरिक एसिड

Uric acid cleaning drinks: गाउट की बीमारी में पैरों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। गाउट के मरीजों के पैरों के पंजों या उंगलियों के बीच के जगह में गांठें दिखायी देने लगती हैं। ये गांठें वहां जमा यूरिक एसिड की वजह से होती हैं। यूरिक एसिड एक तरह का केमिकल है जिसे हमारा शरीर ही तैयार करता है। यह एक प्रकार का वेस्ट मटेरियल है जो धीरे-धीरे जमने लगता है और कांच के टुकड़ों की तरह आकार लेकर जाइंट्स में जमा होने लगता है।

2/6

यूरिक एसिड लेवल घटाने वाले ड्रिंक्स

यूरिक एसिड के इन क्रिस्टल्स की वजह से आपको पैरों और पंजों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। यही यूरिक एसिड गाउट और किडनी की बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। शरीर से यूरिक एसिड को साफ करने के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की सलाह दी जा सकती है। विशेषकर उन चीजों का सेवन आपको अधिक करना चाहिए जो यूरिक एसिड को साफ करने में मदद करते हैं। यहां पढ़ें कुछ जूसेस और ड्रिंक्स के बारे में जो यूरिक एसिड घटाने में मदद करते हैं। Also Read - पीरियड्स के दौरान काला खून क्यों आता है? डॉक्टर ने बताए इसके 4 कारण

3/6

ग्रीन टी

गाउट और हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए ग्रीन टी पीने से भी मदद हो सकती है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले विभिन्न एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन कम करते हैं और यह जोड़ों के दर्द को भी कम करते हैं।

4/6

खीरे का रस

हाई यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए खीरे का जूस पीना भी लाभकारी हो सकता है। आप खीरे को पीसकर उसका जूस बना लें और खीरे का यह रस (Cucumber Juice) रोजाना पिएं। इससे यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को तोड़ने और दर्द से आराम पाने में मदद होती है।  Also Read - स्ट्रेस से लेकर हार्ट तक, पुरुषों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए ये समस्याएं

5/6

कॉफी

यूरिक एसिड लेवल को घटाने के लिए आप रोजाना कॉफी पी सकते हैं। कॉफी में मौजूद तत्व शरीर में बैठी गंदगी और यूरिक एसिड को साफ करने का काम करते हैं।

6/6

गाजर का जूस

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गाजर की सब्जी का जूस यूरिक एसिड लेवल कम करने में कारगर होता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - क्या त्वचा पर दिखने वाला छोटा सा तिल भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है? जानें कैसे करें कन्फर्म