दिमाग को रखना है हेल्दी, तो महिलाएं ना खाएं ये 4 फूड्स

सैचुरेटेड फैट का संतुलित मात्रा में सेवन आपके लिए सुरक्षित है लेकिन सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा आपके ब्रेन की समर्थता और क्षमता को हानि पहुंचा सकती है। सैचुरेटेड फैट आपके दिमाग की सीखने और नई मौमोरी बनाने की क्षमता को प्रभावित करता है।

Written by Anshumala | Published : June 5, 2019 2:11 PM IST

1/5

Foods Women Should Not Eat For Healthy Brain 1

हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए दिमाग का स्वस्थ होना सबसे जरूरी है। दिमाग हमारे सारे शरीर के फंक्शन्स को नियंत्रित करता है। आप जो भी करती हैं उस पर हमे दिमाग का कंट्रोल रहता है। दिमाग शरीर के प्रत्येक अंग को उसका काम करने के लिए आदेश देता है। अगर आपका दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता है, तो इससे आपके पूरे शरीर के फंक्शन प्रभावित हो सकते हैं। आपके खानपान का असर भी आपके दिमाग के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जानें, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए महिलाओं को किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करनी चाहिए।

2/5

Foods Women Should Not Eat For Healthy Brain 2

अतिरिक्त शुगर वाले खाद्य पदार्थ: जिन भोज्य पदार्थों में अतिरिक्त शुगर की मात्रा होती है, उनका सेवन करने से इंसुलिन में बढ़ोतरी और सूजन हो सकती है, जिसके कारण आपको न्यरोलॉजिकल सिस्टम को हानि हो सकती है। कई अध्ययनों में शुगर के अधिक सेवन को डिप्रेशन से जोड़ कर देखा गया है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/5

Foods Women Should Not Eat For Healthy Brain 3

फ्रक्टोस: फ्रक्टोस एक प्रकार का शुगर है लेकिन इसका सेवन आम शुगर के सेवन से अलग है। फ्रक्टोस का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपके दिमाग के कार्य करने की क्षमता पर प्रभाव होता है। अगर आप फ्रक्टोस का अधिक सेवन करती हैं तो आपकी ब्रेन सेल्स शुगर का इस्तेमाल ऊर्जा के उत्पादन में सही तरीके से नहीं कर पाती।

4/5

Foods Women Should Not Eat For Healthy Brain 4

सैचुरेटेड फैट: सैचुरेटेड फैट का संतुलित मात्रा में सेवन आपके लिए सुरक्षित है लेकिन सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा आपके ब्रेन की समर्थता और क्षमता को हानि पहुंचा सकती है। सैचुरेटेड फैट आपके दिमाग की सीखने और नई मौमोरी बनाने की क्षमता को प्रभावित करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/5

Foods Women Should Not Eat For Healthy Brain 5

फास्ट फूड: फास्ट फूड का अधिक सेवन ना केवल दिमाग बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट, सोडियम, शुगर आदि की उच्च मात्रा दिमाग के लिए हानिकारक होती है। साथ ही फास्ट फूड का अधिक सेवन आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकता है।