Krishna-Janmashtami-recipe
कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 3 सितंबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार के बाद एक तरह से इस साल के कई त्योहारों की शुरूआत होगी। जैसे कि गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा व दशहरा और दिवाली आदि। इस दौरान दावत भी भरपूर मात्रा में खाने को मिलेगी, उसमें भी मिठाई तो सबसे ज्यादा खाने को मिलने वाली है। हम जानते हैं कि आप अपना त्योहार सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने वजन कम करने की बात भूल जाएं और अनहेल्दी चीजें खाने लगें। इसलिए आप इन त्योहारों के दौरान बादाम वाले अमरनाथ लड्डू बनाने चाहिए।