गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार

गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रहने के लिए इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जिन्हें बनाना बहुत आसान है और इनका स्वाद भी मूड को बेहतर बना सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 17, 2022, 12:27 AM

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon1/11

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में पीएं ये पेय

पानी का सेवन सही मात्रा में करने से शरीर और हेल्थ को कई प्रकार के फायदे होते हैं। हेल्दी पाचन तंत्र, मजबूत इम्यून सिस्टम और हेल्दी स्किन के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह एक्सपर्ट्स द्वारा हमेशा दी जाती है। विशेषकर गर्मियों के मौसम में जब पसीना अधिक होता है लोगों को सुस्ती और थकान ज्यादा महसूस होती है, ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना भी अधिक होती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस और हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। फास्ट एंड अप के सह-संस्थापक वरुण खन्ना ने गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रहने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की सलाह दी जिन्हें बनाना बहुत आसान हो सकता है। यहां पढ़ें कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की लिस्ट के बारे में।

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon2/11

छाछ

भारत के घर-घर में बनने वाली छाछ दही और काला नमक, जीरा, पुदीना और अन्य कई मसालों के गुणों से भरपूर ड्रिंक है। दोपहर की तेज धूप या लू लगने से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है। छाछ पीने से पेट और शरीर को ठंडक मिलती है और प्यास भी बुझ जाती है। Also Read - बार-बार थकान व कमजोरी का कारण हो सकती है प्रोटीन की कमी, जानें कैसे बढ़ाए Protein Intake

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon3/11

खीरे से बना डिटॉक्स ड्रिंक

गर्मियों के मौसम में खीरे जैसी रसीली सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खीरे के जूस में विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, सिलिकॉन और पोटेशियम जैसे कई लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। खीरे का रस अल्कलाइन से भरपूर होता है जो बॉडी डिटॉक्स में भी सहायता करता है। शरीर में अटकी गंदगी को साफ होने से गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स, इनडाइजेशन और अल्सर जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon4/11

नारियल पानी

मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी सबसे हेल्दी नेचुरल ड्रिंक्स में गिना जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर को शक्ति मिलती है और डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में आयी पोषक तत्वों की कमी और कमजोरी दूर होती है।  Also Read - प्रेग्नेंसी में नाइट शिफ्ट जॉब करना कितना है सुरक्षित? बता रहे हैं डॉक्टर

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon5/11

इलेक्ट्रोलाइट वॉटर

यह एक लो-कैलोरी ड्रिंक है जिसके सेवन से शरीर में हाइड्रेटेड रहने में मदद होती है। इसके सेवन से शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है और शरीर में पानी का स्तर भी बेहतर बनाए रखता है।

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon6/11

नींबू पानी

नींबू पानी गर्मियों का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है और इसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व। जैसा कि नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है और इसे पीने से बॉडी को हाइड्रेटेड रखना आसान हो सकता है। यह सस्ता और गुणकारी पेय है । नींबू का रस लार या सलाइवा के निर्माण में मदद करता है और इससे मुंह सूखने या बहुत अधिक प्यास लगने जैसी स्थितियां नहीं होतीं।  Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon7/11

हर्बल टी

आयुर्वेद की दृष्टि से फायदेमंद मानी जाने वाली जड़ी-बूटियों, फूल, मसाले और पत्तियों से तैयार की जाने वाली हर्बल चाय भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी हो सकती हैं। जैसा कि साधारण चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। लेकिन, हर्बल चाय में पाए जाने वाले गुण शरीर में पानी के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कोल्ड्रिंक्स और पैकेटबंद शर्बत आदि के सेवन से शरीर में पहुंचने वाली एक्स्ट्रा कैलोरी और चीनी से भी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन, हर्बल टी के सेवन से इस तरह के नुकसान से बचा जा सकता है।

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon8/11

सब्जियों का जूस

सब्जियों का रस विटामिन और खनिजों से समृद्ध होता है और ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। गर्मियों में प्यास लगने पर आप सब्जियों का रस पी सकते हैं जो ना केवल शरीर को हाइड्रेट करेगा बल्कि अपने पोषक तत्वों से शरीर को भीतर से स्वस्थ भी बनाएगा। Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon9/11

एलोवेरा जूस

एलोवेरा के पौधे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, यदि आप हाइड्रेटेड रहने की रणनीति खोज रहे हैं और साथ ही अपने स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा रहे हैं, तो एलोवेरा का जूस लें।

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon10/11

गन्ने का रस

ईख या गन्ने का ताजा जूस पीने में जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है। गन्ने के रस में आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और कमजोरी , थकान, सुस्ती दूर होती है। इसी तरह गन्ने का रस पीने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है जिससे गर्मियों में होने वाली अपच और पेट की गैस कम होती है।  Also Read - बच्चों में स्पीच डिले को लेकर कब चिंता करनी चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

गर्मियों में सुस्ती और शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं ये 10 देसी ड्रिंक्स,मिनटों में हो जाते हैं तैयार photo icon11/11

बेल का शर्बत

यह एक पारम्परिक शर्बत है जिसे धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी अधिक पसंद किया जाने लगा है। बेल का शर्बत गर्मियों के लिए बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है क्योंकि, यह गर्मियों में शरीर के तापमान को संतुलित बनाता है। इसी तरह लू लगने के बाद होने वाली समस्याओं से भी बेल का शर्बत जल्द रिकवर होने में सहायता करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source