किन्नू खाने के फायदे - Benefits Of Kinnow In Hindi
किन्नू एक बेहद स्वादिष्ट फल है, जो दिखने में बिल्कुल संतरे जैसा लगता है। लेकिन यह संतरे से ज्यादा रसीला और सस्ता होता है। सर्दियों में यह फल बाजारों में खूब बिकता है। किन्नू भी संतरे की तरह विटामिन-सी से भरपूर होता है। लेकिन इसमें संतरे से 2।5 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नियमित रूप से किन्नू का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसे डाइट में शामिल करके आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं किन्नू खाने के फायदों के बारे में।