अलसी के बीज पुरुषों में इन 2 कैंसर के जोखिम को करे कम, जानें, पुरुषों के लिए फ्लैक्ससीड्स के अन्य लाभ

अलसी के बीजों को चबाने और अलसी के तेल का सेवन करने से पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

Written by Anshumala | Updated : July 25, 2022 7:16 PM IST

1/5

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है अलसी का बीज

Benefits of Flaxseeds for Men in Hindi: अलसी के बीज (Flaxseed) और उनसे बना तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Flaxseeds oil ) माने गए हैं। अलसी के बीज को अंग्रेजी में फ्लैक्ससीड (Flaxseeds) कहते हैं। आयुर्वेद में भी अलसी के कई फायदे (alsi ke fayde) बताए गए हैं। अक्सर लोग अलसी के बीजों का सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। इतना ही नहीं, महिलाएं यदि अलसी के बीजों, तेल का सेवन करें तो स्तन कैंसर (breast cancer), सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से बचाव हो सकता है। विभिन्न रिसर्च में यह बात भी सामने आ चुकी है कि अलसी का तेल कई तरह के कैंसर होने के रिस्क (Risk of cancer) को कम कर सकता है। महिलाओं के लिए अलसी का तेल बहुत फायदेमंद (Benefits of Flaxseeds oil for Women) होता है। क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीज और तेल पुरुषों के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं? जी हां, पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर, पेट का कैंसर होने के जोखिम को कम (alsi ke fayde) कर सकता है। आइए जानते हैं, पुरुषों को और किस तरह से फायदा पहुंचा सकता है अलसी का बीज (Amazing Health Benefits of Flaxseeds for Men)....

2/5

कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन

alsi ke fayde: आयुर्वेद के अनुसार, अलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है। मार्केट में अलसी का पाउडर भी मिलता है। लेकिन अपनी पसंद के अनुसार आप अलसी के बीजों को तवे पर भूनकर और इसे पीसकर भी इसका पाउडर बना सकते हैं। इस पाउडर को पानी, स्मूदी, मिल्कशेक या फिर किसी भी ड्रिंक में आधा चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। अलसी के बीजों से तैयार पाउडर से लड्डू बनाकर सेवन कर सकते हैं। सलाद, सूप, दही, सब्जी, दलिया में साबुत या पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। (alsi ke fayde) Also Read - गर्मी में बढ़ जाते हैं दाग-धब्बे? ये 5 टिप्स Hyperpigmentation को करेंगे कम, जानें स्किन डॉक्टर से

3/5

अलसी के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन सी, बी6, ई, के, थियामिन आदि होते हैं। साथ ही शुगर, कैलोरी, स्टार्च की मात्रा भी कम होती है। नियमित रूप से अलसी का सेवन सही मात्रा में करने से आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं।

4/5

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे (Benefits Of Flaxseeds For Men)

यदि किसी पुरुष को शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है, तो वे अलसी का सेवन कर सकते हैं। ऑफिस का काम करके दिमाग-शरीर थक चुका है, ऊर्जा में कमी आ गई है, तो अलसी के पाउडर का सेवन करें। आप सारा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। यह सेक्सुअल समस्याओं, विकारों को भी दूर कर सकता है। हालांकि, किसी भी तरह की सेक्सुअल समस्याओं और बीमारियों का इलाज डॉक्टर से ही कराना चाहिए। आप बस इन समस्याओं से बचे रहने के लिए अलसी का सेवन कर सकते हैं। अक्सर 30 की उम्र आते-आते पुरुषों के बाल गिर जाते हैं। यदि आप कम उम्र में ही गंजे नहीं होना चाहते हैं, तो अलसी का नियमित इस्तेमाल करें। बाल जड़ से मजबूत होंगे।  Also Read - सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें अजवाइन और हींग का पाउडर, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

5/5

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या से करे बचाव

यदि आप इनफर्टिलिटी की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो अलसी का सेवन (purushon ke liye alsi ke fayde) कर सकते हैं। यह मेल स्पर्म की संख्या को भी बढ़ा सकता है। इससे प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकती है। पुरुषों में होने वाले यूरिन इंफेक्शन को कम करता है। 10-12 घंटे ऑफिस में बैठे-बैठे तोंद बाहर निकल रहा है, तो अलसी के तेल का सेवन करें। आप सुबह खाली पेट अलसी खाएं, पुरुषों में मोटापे की समस्या दूर हो सकती है। नोट: आप किसी भी समस्या को दूर करने के लिए अलसी का सेवन ना करें। अलसी का सेवन किस रोग में, कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके बारे में एक्सपर्ट से जरूर राय ले लें।