• हिंदी

वेट लॉस से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ग्रीक योगर्ट, जानें इसके सभी फायदे

बनाने में आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण ग्रीक योगर्ट को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। आइए जानें हंग कर्ड या ग्रीक योगर्ट खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2023 3:54 PM IST

1/6

ग्रीक योगर्ट के फायदे

Greek Yogurt Health Benefits: गर्मियों में रोज दही खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं इसीलिए, रोजाना लंच या ब्रेकफास्ट में एक कटोरी दही खाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह दही से बनने वाली लस्सी और छाछ जैसी चीजों का सेवन भी गर्मियों में शरीर का तापमान संतुलित रखने और हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने में मदद करती है। वहीं, भारत में कई जगहों पर गाढ़ी दही भी खायी जाती है। इस तरह की दही को छानकर उसका पानी अलग कर दिया जाता है। जिससे दही गाढ़ी बन जाती है।

2/6

हेल्दी फूड है हंग कर्ड

भारत के बाहर इसे हंग कर्ड ( Hung Curd) या ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) के नाम से भी जाना जाता है। बनाने में आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण ग्रीक योगर्ट को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में बनाया जाने वाला श्रीखंड (Shrikhand) इसी तरीके से तैयार की जाने वाली एक डिश है। आइए जानें हंग कर्ड या ग्रीक योगर्ट खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं।  Also Read - सुबह या शाम Blood sugar level का कब आता है एकदम सही रिजल्ट

3/6

पोषक तत्वों से भरपूर होती है ग्रीक योगर्ट

हंग कर्ड में प्रोटीन (protein,), कैल्शियम (calcium) और प्रोबायोटिक्स (probiotics) की मात्रा हाई होती है जिसकी वजह से यह हर किसी के लिए एक अच्छा फूड ऑप्शन हो सकता है। यह एक लो-फैट और लो-कार्ब फूड की तरह भी खाया जा सकता है। (Hung Curd Health Benefits in HIndi)

4/6

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

हंग कर्ड में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। प्रोटीन मसल्स टिश्यूज को बनाने, स्किन, बालों और नाखूनों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसीलिए, ग्रीक योगर्ट खाने से ना केवल मसल्स बिल्डिंग (greek yogurt for muscles building) में मदद होती है बल्कि, आपकी ब्यूटी भी बढ़ती है। (Protein rich food)  Also Read - पनीर या टोफू? क्या है आपकी सेहत के लिए बेस्ट, पोषक तत्वों के आधार पर खुद करें तय

5/6

वेट लॉस के लिए फायदेमंद

साधारण दही की तुलना में हंग कर्ड में फैट की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम हंग कर्ड में 0.5 ग्राम फैट होता है। इसीलिए, हंग कर्ड वजन को बढ़ने से भी रोकता है। इसी तरह हंग कर्ड में कार्ब की मात्रा भी काफी कम होती है। ऐसे में यह मोटापा और डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा फूड बन जाता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग डिशेज़ में किया जा सकता है और लोग वजन बढ़ने की चिंता किए बिना उनका सेवन किया जा सकता है।

6/6

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हंग कर्ड कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है और यह हड्डियों और दांतों की शक्ति बढ़ाता है। 100 ग्राम हंग कर्ड में 150-200 मिग्री कैल्शियम होता है। यह प्रेगनेंट महिलाओं, स्टुडेंट्स और खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा फूड साबित हो सकता है।  Also Read - पनीर जितना ही पौष्टिक है 'पनीर का पानी', इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्किन को बनाएगा रिंकल फ्री