घी और काली मिर्च खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं कई समस्याएं

Ghee And Black Pepper Benefits: घी और काली मिर्च खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह खांसी-जुकाम और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद हो सकता है।

Written by priya mishra | Published : September 24, 2023 11:25 AM IST

1/6

घी और काली मिर्च खाने के फायदे - Ghee And Black Pepper Benefits In Hindi

घी और काली मिर्च, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन करने से सेहत को अलग-अलग फायदे मिलते हैं। काली मिर्च में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैरोटीन, फ्लेवेनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, घी में विटामिन-ए, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। ऐसे में, इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से आपको दोगुना लाभ मिल सकते हैं। घी और काली मिर्च का मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। यह पाचन को मजबूत करने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है। तो आइए, जानते हैं घी और काली मिर्च खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

2/6

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत

मौसम में बदलाव के कारण अधिकतर लोग सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में, घी और काली मिर्च का सेवन करने से आप सर्दी-खांसी से राहत पा सकते हैं। एक चम्मच देसी घी में आधा चम्मच काली मिर्च मिलाकर खाने से सूखी खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

सूजन से दिलाए आराम

अगर आपको शरीर में सूजन की समस्या है, तो आपको देसी घी और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से जोड़ों में सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है।

4/6

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

देसी घी और काली मिर्च का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। वहीं, काली मिर्च में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ऐसे में, इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।  Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

दिल को रखे हेल्दी

घी और काली मिर्च के सेवन से दिल मजबूत और जवां बना रहता है। दरअसल, इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में एंजियोजेनेसिस को बढ़ावा मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसके नियमित सेवन से दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

6/6

याददाश्त बढ़ाने में मददगार

अगर आपको चीजें रखकर भूलने की बीमारी है, तो घी और काली मिर्च का सेवन करें। इन दोनों चीजों में करक्यूमिन पाया जाता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर मेमोरी को बूस्ट कर सकता है। इन दोनों चीजों के एक साथ सेवन से अल्जाइमर और पार्किंसन रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं