रमजान महीने में खजूर क्यों खाते हैं और इसके फायदे
Benefits of Khajoor in Hindi: रमजान के महीने में खूजर का सेवन खूब किया जाता है। खजूर (Dates benefits in hindi) एक बेहद मीठा फल है, जिसके साथ इफ्तार की शुरुआत होती है (व्रत तोड़ने का समय)। खजूर का सेवन सेहत के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद होता है। खूजर में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर राज्य में लोग बड़ी मात्रा में खजूर फल खरीद रहे हैं, क्योंकि यह उपवास तोड़ने के लिए सभी के द्वारा इस्तेमल किया जाता है। इस वर्ष श्रीनगर के बाजार बड़ी संख्या में खजूर से भरे हुए हैं। ये सऊदी अरब, ईरान, इराक, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया और इजरायल से आयातित किस्में हैं। एक दुकानदार का कहना है कि 'खजूर स्वाद के साथ ही सेहतमंद (Health Benefits of Eating Dates or Khajoor) भी होता है। खजूर खाने से दर्द और दुख दूर (Khajoor khane ke fayde) होते हैं। यह हमारे पैगंबर का एक बहुत ही खास फल है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे खूजर खाएं और खूब अच्छी तरह से खाएं।' जानते हैं खजूर का इस्लाम धर्म से संबंध और इसके फायदे (Benefits of Khajoor in Hindi)....
