क्या आप भी खाते हैं गर्मियों में दही और गुड़
Health benefits of curd -jaggery: दही एक ऐसा फूड है जो पाचनतंत्र और गट हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। दही के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और एक नेचुरल प्रोबायोटिक होने के नाते दही का सेवन करने से गट हेल्थ भी बेहतर बनती है। इससे लोगों को भोजन अच्छी तरह पचाने और हेल्दी रहने में सहायता होती है। वहीं, दही के सेवन से इम्यून पॉवर को बेहतर बनाने और शरीर का टेम्परेचर संतुलित रहने में मदद हो सकती है।
