वेट लॉस, हेल्दी लीवर और दिल के लिए खाएं बैंगन

बैंगन खाना पसंद नहीं? हो सकता है आपकी सेहत को काफी नुकसान!

Written by Sadhna Tiwari | Updated : July 17, 2018 6:27 PM IST

1/6

Brinjal

बैंगन खाने के नाम पर कई लोग मुंह बनाते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें यह सब्ज़ी बहुत पसंद होती है। तो बता दें कि जो लोग बैंगन खाते हैं वो समझदार हैं। जी हां, बैंगन हमारी सेहत के लिए खई तरीकों से फा.देमंद है जिसके बारे में हम इस स्लाइड में लिख रहे हैं।

2/6

Brinjals And Weight-loss

वेट लॉस- अगर आपका वज़न ज्यादा है और आप वज़न घटाना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में बैंगन ज़रूर शामिल करने चाहिए। बैंगन में बहुत कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम बैंगन आपको सिर्फ 25 कैलोरी देगा। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होगा। थोड़ा सा बैंगन खाने से आपका पेट भर जाएगा और आप ओवर ईटिंग से बच जाएंगे।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

Borani-baingan

हेल्दी हार्ट- बैंगन में उच्च मात्रा में फाइबर, पोटाशियम, विटामिन बी-6 और फ्लेवोनॉइड्स आदि मौजूद होता है जो कि दिल की बीमारियों का जोखिम कम करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और दिल के दौरे से बचाव करते हैं।

5/6

Helpful-in-diabetes

लो ब्लड शुगर- बैंगन डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फाइबर ज्यादा। अधिक फाइबर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

6/6

Nightshade

कैंसर से बचाव- बैंगन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और यही इसे खाने वाले को कैंसर से बचाव देते हैं। फाइबर से आपके पाचन तंत्र में मौजूद टॉक्सिन्स साफ हो जाते हैं जिससे कि कोलोन कैंसर का जोखिम कम होता है। इसके अलावा, बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी कोशिकाओं के लिए फ्री रेडिकल डेमेज से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं