गर्मियों में पेट में बनती है गैस तो रोज पिएं हरी इलायची का पानी, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी मिलेगा छुटकारा

khali pet hari ilaichi ka pani peene ke fayde: किचन में पड़ी रहने वाली हरी इलायची के दाने गर्मियों में आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आपको छुटकारा दिला सकते हैं। यहां पढ़ें हरी इलायची का पानी पीना गर्मियों में आपकी हेल्थ के लिए क्यों है फायदेमंद।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 13, 2025 8:15 PM IST

1/6

कई बीमारियों का घरेलू इलाज है इलायची का पानी

Benefits of drinking ilaichi ka pani: गर्मियों में सुस्ती, कमजोरी और उबासी आने जैसी परेशानियां काफी अधिक महसूस होती हैं। ऐसे में हरी इलायची का पानी पीने से आपको आराम मिल सकता है। हरी इलायची खूश्बू और फ्लेवर के अलावा मेडिसिनल प्रॉपर्टीज से भी भरपूर होती है। इसीलिए, इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर तो किया ही जाता है साथ ही इलायची का इस्तेमाल कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत के लिए घरेलू नुस्खों में भी होती है। ऐसा ही एक नुस्खा इलायची का पानी भी जो गर्मियों में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं रोजाना हरी इलायची का पानी पीने से क्या फायदे (Hari Ilaichi ka pani peene ke fayde) हो सकते हैं।

2/6

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को साफ करने के लिए आप हरी इलायची का पानी पी सकते हैं। किडनी और लिवर की सफाई के साथ-साथ यह पूरे बॉडी की क्लीनिंग करता है। जिससे स्किन पर चमक आती है और शरीर बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है।  Also Read - सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के 6 फायदे

3/6

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

हरी इलायची का सेवन करने से शरीर को आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी फायदा मिलता है। ये सारे तत्व शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं और बीमारियों से आपको सुरक्षित रखते हैं।

4/6

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

पाचन शक्ति बढ़ाने वाले गुणों के कारण इलायची का सेवन हर मौसम में फायदेमंद साबित हो सकता है। इलायची का पानी पीने से गर्मियों में आपका डाइजेशन ठीक रहता है और पेट में गैस बनने, एसिडिटी, इनडाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।  Also Read - सर्दियों में छाई रहती है उदासी? तो इस तरह के डाइट को खुद को रखें खुश और हेल्दी

TRENDING NOW

5/6

वेट लॉस ड्रिंक

आसानी से वेट लॉस करने के लिए आप नियमित इलायची का पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर की मेटाब़ॉलिक रेट बढ़ती है। इलायची का पानी पीने से शरीर में जमा जिद्दी फैट तेजी से बर्न होता है और आपका वजन कम होता है।

6/6

इलायची का पानी बनाने का तरीका

एक गिलास पानी में 2-3 हरी इलायची कूट कर डाल दें। अब इस पानी को 10 मिनट तक उबाल कर अच्छी तरह पका लें। फिर, इसे आंच से उतार लें और छानकर पिएं। (How to prepare Green Cardamom Water at home) Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - रेस्पिरेटरी एक्सपर्ट ने बताया प्रदूषण के कारण आपके कौन से अंग हो रहे सबसे ज्यादा डैमेज