• हिंदी

रोज सुबह खाली पेट पिएं नारियल पानी, दूर हो जाएंगी ये 5 बीमारियां

Coconut Water Benefits On Empty Stomach: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। यह कई बीमारियों को दूर करने में भी उपयोगी है।

Written by priya mishra | Updated : September 21, 2023 6:01 PM IST

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे - Benefits Of Coconut Water On Empty Stomach In Hindi

नारियल पानी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि नारियल पानी में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। इतना ही नहीं, रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

किडनी स्टोन की समस्या होगी दूर

किडनी स्टोन की बीमारी में अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में, रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर हो सकती है। इससे किडनी में मौजूद पथरी मूत्र मार्ग के जरिए बाहर निकल सकती है।  Also Read - रोजाना नहीं खाने चाहिए ये 4 ड्राई फ्रूट्स, जानिए कौन से ड्राई फ्रूट्स प्रतिदिन खाना है फायदेमंद

मोटापे से मिलेगा छुटकारा

गलत खानपान और असक्रिय जीवनशैली के कारण लोगों में मोटापे की समस्या काफी बढ़ रही है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना शुरू कर दें। दरअसल, नारियल पानी में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन घटाने में उपयोगी है। खाली पेट नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है।

कब्ज और एसिडिटी से बचाव

पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में नारियल पानी काफी उपयोगी है। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।  Also Read - दूध के साथ कभी न खाए ये 5 चीजें, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

हाई बीपी होगा कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, नारियल पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, नारियल पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी और मतली की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत मिल सकती है। इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं।  Also Read - धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल का नामोनिशान मिटा देगा शहद और लहसुन का ये खास नुस्खा, जानें सही इस्तेमाल का तरीका