गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये वाला जूस
शरीर में पोषण तत्वों की कमी होने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर (Immune power) कमजोर हो सकती है। लो इम्यूनिटी के कारण लोग मौसम बदलने पर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। इसी तरह शरीर कमजोर होने से लोगों में कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी अन्य लोगों की तुलना में बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए और ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और जरूरी विटामिंस और मिनरल्स मिल सकें। गाजर और पालक की पत्तियों का जूस (Carrot and Spinach juice) ऐसा ही एक हेल्दी जूस है जिसे पीकर आप गर्मियों में ना केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि, गर्मियों की सीजनल बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं। आइए जानें गाजर-पालक का जूस पीने के सभी फायदों (Palak aur gajar ke juices ke fayde) के बारे में।