पीसीओएस/पीसीओडी में इन 5 बीजों के सेवन के फायदे जानें
Benefits of consuming seeds in PCOS: पीसीओएस/पीसीओडी (PCOS/PCOD) आज दुनिया भर में बहुत ही कॉमन समस्या होती जा रही है। विश्व स्तर पर हर 10 में से 1 महिला इस स्थिति से पीड़ित है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) होने पर महिलाओं के शरीर में मौजूद हार्मोन लेवल असंतुलित हो जाता है। पीसीओएस (Causes of PCOS) का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई महिलाएं जिनमें पीसीओएस पाया गया है, उसे इंसुलिन प्रतिरोधी (insulin resistant) कहा जाता है, जिसका मतलब है कि उनका शरीर शुगर का बहुत अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर सकता है। इससे शुगर का स्तर बढ़ जाता है। पोषण या हेल्दी डाइट लेने से इस समस्या का समाधान पूरी तरह से नहीं किया जा सकता है, लेकिन शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने वाली महिलाएं आसानी से अपना वजन कम कर पाती हैं और पीसीओएस के लक्षणों (Symptoms of Polycystic Ovary Syndrome) को उन महिलाओं की तुलना में तेजी से कम कर पाती हैं, जो हेल्दी डाइट नहीं लेती हैं। पीसीओएस/पीसीओडी से ग्रस्त महिलाएं के लिए कुछ बीजों (Seeds) का सेवन फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पीसीओएस या पीसीओडी वाली महिलाओं के लिए बीज हार्मोन को संतुलित (hormone balancing seeds for women with PCOS) करने का एक बेहतरीन तरीका है। हार्मोन का असंतुलित होना महिलाओं के स्वास्थ्य पर कई तरह से प्रभाव डाल सकता है। यहां हम आपको कुछ बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन (Benefits of consuming seeds in PCOS in Hindi) करने से हार्मोन को प्रभावी ढंग से संतुलित करने में मदद मिल सकती है।
