आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां

यहां पढ़ें गाजर की पत्तियों के कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभ जिनके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे आप। (Health Benefits Of Carrot Leaves)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: January 20, 2022, 7:01 AM

आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां photo icon1/5

गाजर की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ

Health Benefits Of Carrot Leaves: गाजर विटामिन ए से भरपूर होने के कारण आंखों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ताजी गाजरों को छीलकर उनका इस्तेमाल, सब्जी, सलाद और हलवा बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, कई लोग गाजर का जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। जहां गाजर की जड़ों का रसोई में अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है वहीं, गाजर की पत्तियों को फेंक दिया जाता है। लेकिन, बहुत कम लोगों को ही पता है कि गाजर की तरह उसकी पत्तियों में भी कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यहां हम लिख रहे हैं गाजर की पत्तियों के कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभों के बारे में, जिनके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे आप। (Health Benefits Of Carrot Leaves In Hindi)

आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां photo icon2/5

रेड ब्लड सेल्स का स्तर बढ़ता है

गाजर की ताजी कोमल पत्तियों की चटनी खाने या जूस पीने से उन लोगों को फायदा हो सकता है जो कमजोरी से जूझ रहे हैं। दरअसल, इन पत्तियों में क्लोरोफिल नामक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स का स्तर बूस्ट करता है। साथ ही यह बॉडी क्लिंज का भी काम करता है। Also Read - बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां photo icon3/5

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

गाजर की पत्तियों का सेवन करने से रक्त का शुद्धिकरण होता है। ब्लड प्यूरिफिकेशन से शरीर की कार्यप्रणालियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। रक्त साफ होने से किडनी और हृदय पर कम भार पड़ता है। गाजर के पत्तों का सेवन करने से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय की बीमारियों का रिस्क कम होता है।

आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां photo icon4/5

इम्यूनिटी बढ़ती है

इन ताजी हरी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर बहुत अधिक होता है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ात हैं और कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ट्यूमर बढ़ाने वाली सेल्स के विकास को रोकता है।  Also Read - यूरो-गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कैसे महिलाओं में बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने से रोकें

आंखों और दिल को स्वस्थ रखने के लिए गाजर की पत्तियों का सेवन है लाभकारी, जानें इस हेल्दी सब्जी की सभी खूबियां photo icon5/5

वेट लॉस में करता है मददगार

गाजर की पत्तियों में डाइटरी फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और इससे शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है। डाइटरी फाइबर रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट डिज़िज़ेज़ का रिस्क कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source