रात में सोने से पहले चबा लें 1 हरी इलायची, दूर हो जाएंगी ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स

हरी इलायची के औषधीय गुणों के कारण आपके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। रात में सोने से पहले आप 1 हरी इलायची चबाकर इसके स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Published : June 9, 2025 8:00 AM IST

1/6

सोने से पहले इलायची चबाने के फायदे

Advantage of Chewing Cardamom Before Sleeping-आपकी चाय और मिठाइयों को स्वाद बढ़ाने वाली हरी इलायची हेल्थ के लिए फायदेमंद गुणों से भी भरपूर होती है। हरी इलायची (Green Cardamom) केवल एक मसाला नहीं बल्कि आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार एक औषधी भी है। इलायची चबाने से हेल्थ में सुधार हो सकते हैं। हरी इलायची का सेवन करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इलायची को केवल एक मसाला ही मानते हैं और उन्हें इसके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी नहीं होती। रोजाना रात में सोने से पहले केवल एक हरी इलायची चबाने से भी आपको इसके फायदे (Hari Ilaichi Chabane Ke Fayde) हो सकते हैं। आइए जानते हैं हरी इलायची के उन्हीं फायदों के बारे में।

2/6

डाइजेशन सुधरता है

रात में सोने से पहले हरी इलायची चबाने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होती है। डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ने से आपको पेट में होनेवाली गैस की समस्या कम होती है। साथ ही एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं कम होती है।  Also Read - सर्दियों में रोजाना पिएं इलायची की चाय, मुंह की बदबू से लेकर सूजन की परेशानी होगी कम

3/6

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

बीपी के मरीजों के लिए हरी इलायची बहुत गुणकारी साबित हो सकती है। हरी इलायची का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल (Blood Pressure Level Control) करने में मदद होती है।

4/6

सांसों की बदबू होती है कम

रात में सोने से पहले इलायची चबाने या इलायची का पानी (Ilaichi ka pani) पीने से सांसों से आने वाली बदबू (Bad breath) की समस्या कम होती है। दरअसल, इलायची में मौजूद तत्व मुंह के अंदर बैक्टेरिया को कम करते हैं और सांसों की दुर्गंध (Tips to get rid of bad smell from mouth) की समंस्या भी कम होती है।  Also Read - 7 दिन तक सुबह खाली पेट इलाचयी खाने से क्या होगा?

5/6

वेट लॉस

हरी इलायची का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इससे वेट लॉस में मदद होती है।

6/6

अनि्द्रा से आराम

जिन लोगों को रात में नींद न आने की परेशानी होती है उन्हें सोने से पहले एक हरी इलायची चबानी चाहिए। इससे स्ट्रेस कम होता है और रात में अच्छी नींद भी आती है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - Green Cardamom Benefits: रोजाना 1 इलायची खाने के 7 फायदे